{"_id":"62fcd69bbdeeb54f2775ff30","slug":"anil-kumble-dropped-a-catch-and-kapil-dev-scolded-him-on-the-ground-kumble-crying-bishan-singh-bedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: पूर्व स्पिनर का बड़ा खुलासा, बोले- कैच छोड़ने पर कपिल देव से डांट पड़ने के बाद रोने लगे थे कुंबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: पूर्व स्पिनर का बड़ा खुलासा, बोले- कैच छोड़ने पर कपिल देव से डांट पड़ने के बाद रोने लगे थे कुंबले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:22 PM IST
सार
भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान एक घटना का जिक्र किया और बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में कुंबले को जूझना पड़ा था। उन्होंने बताया कि 1990 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान कुंबले को कपिल देव से भी डांट खानी पड़ी थी।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले और कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अनिल कुंबले और कपिल देव को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक माना जाता है। हालांकि, कुंबले के करियर के शुरुआती कुछ दिन अच्छे नहीं रहे थे। 1990 में जब कुंबले को भारतीय टीम में सिलेक्ट किया गया था, तो कई अधिकारी और पूर्व क्रिकेटर्स इस फैसले के खिलाफ थे। बाकी स्पिनर्स की तुलना में कुंबले कद में थोड़े लंबे थे और गेंद को कुछ खास टर्न नहीं करवा पाते थे। शुरुआत में उनका ध्यान पूरी तरह से एक्यूरेसी और वेरिएशन पर होता था। ऐसे में करियर में धीमी शुरुआत के बाद लोग कुंबले की टीम में जगह पर सवाल खड़े करने लगे थे। उन्हें तब कोई भविष्य के महान गेंदबाज के तौर पर नहीं देखता था।
Trending Videos
2 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान एक घटना का जिक्र किया और बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में कुंबले को जूझना पड़ा था। उन्होंने बताया कि 1990 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान कुंबले को कपिल देव से भी डांट खानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
बिशन बेदी ने बताया कि तब वे ओल्ड ट्रैफर्ड में क्रिकेट मैनेजर के पद पर थे। उन्होंने कहा- कुंबले का यह पहला टेस्ट मैच था। चायकाल से पहले कपिल ने कुंबले को डीप फाइन लेग में फील्डिंग के लिए लगाया था। इसके बाद कपिल ने एलन लैम्ब को बाउंसर फेंका और इस गेंद पर लैम्ब ने हुक किया। वह एक आसान कैच लग रहा था। कपिल तब टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट से बस एक विकेट दूर थे। तभी कुंबले ने कैच ड्रॉप कर दिया।
4 of 5
बिशन बेदी और कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
बिशन बेदी ने बताया- कुंबले ने जैसे ही कैच ड्रॉप किया, कपिल ने मैदान पर ही उनको खूब फटकार लगाई। वह कुंबले का डेब्यू मैच था और कपिल मेरे ख्याल से तब तक 100 टेस्ट खेल चुके थे। जब मैं ड्रेसिंग रूम गया, तो कुंबले रो रहे थे। मुझे लगता है यहीं से कुंबले मजबूत हो गए। उन्हें भी कैच ड्रॉप करने पर बुरा लगा था। हालांकि, इससे उन्होंने काफी कुछ सीखा और आगे की कहानी आपको पता ही है कि वह भारत के महानतम गेंदबाज बने।
विज्ञापन
5 of 5
टूटे जबड़े के साथ कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
1992 तक कुंबले ने सिर्फ दो साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पैठ जमा ली थी। इसके बाद वह मानसिक रूप से और मजबूत हुए। उन्होंने अपनी स्किल में सुधार किया। 10 साल बाद 2002 में जब कुंबले ने टूटे जबड़े के साथ गेंदबाजी की और ब्रायन लारा को आउट किया, तो किसी को याद नहीं आया कि यह वही खिलाड़ी था जिसके रवैये पर जल्दी सवाल उठाया गया था। कुंबले ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए। वनडे में उनके नाम 337 विकेट हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।