Optical Illusion Image: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photos) खूब देखने को मिलते हैं। इन तस्वीरों में लोगों को काफी दिलचस्पी होती है। इसके जरिए लोग अपना आईक्यू लेवल चेक करते हैं और आनंद उठाते हैं। हम आपके लिए हर दिन तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लेकर आते हैं जो आपके दिमाग को घूमा कर रख देती हैं।
Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं, जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको जो तस्वीर दिख रही है उसमें एक घर दिखाई दे रहा है जिसके पास खूर सारे हरे-भरे पेड़ हैं। इसका एक मेन गेट दिखाई दे रहा है जिसके सामने एक रोड है। अब इन्ही के बीच मुर्गी छिपी है जिसे आपको खोजना है। अगर आप अपने आपको जीनियस मानते हैं, 20 सेकेंड के अंदर छिपी मुर्गी को खोजकर दिखाइए।
अगर आपने मुर्गी खोज ली है तो माना जाएगा कि वाकई आप तेज दिमाग के इंसान हैं, लेकिन अगर आप मुर्गी नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि मुर्गी कहां पर है। इस तस्वीर में ज्यादातर लोग मुर्गी को खोजने में फेल हो चुके हैं।
China Wuhan Lab: चीन की इस लैब में हैं जानलेवा वायरस, इस तरह काम करते हैं वैज्ञानिक, जानकर कांप जाएगी रूह
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखती नहीं हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादातर लोग सही जवाब नहीं दे पाते हैं। इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि लोगों का दिमाग घूम जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में मुर्गी आंखों के सामने ही हैं, लेकिन किसी को दिख नहीं रही है। आप गेट के बाईं तरफ सड़क पर घास के पास देखिए आपको मुर्गी आसानी से दिख जाएगी। अगर नहीं दिख रही है, तो हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से मुर्गी को देख सकते हैं।