फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction: 36 साल के रजा से लेकर 31 साल के रूट तक, आईपीएल में पहली बार दिखाई देंगे ये दिग्गज क्रिकेटर

Tue, 27 Dec 2022 02:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 02:45 PM IST
सार

आईपीएल के 15 सीजन हो चुके हैं, लेकिन जो रूट जैसे बड़े खिलाड़ियों को इस लीग में अब तक कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। रूट इस साल आईपीएल में पहला मैच खेल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Sikandar raza to joe root these players will play first match in IPL this year
सिकंदर रजा और जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में हुआ और यह नीलामी कई बड़े खिलाड़ियों के लिए खास रही। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और टी20 विश्व कप में कमाल करने वाले सिकंदर रजा इनमें से एक हैं। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं। जो रूट मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वर्तमान में उनकी गिनती फैब फोर में भी होती है। रूट दुनिया के चार सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं, लेकिन आईपीएल में अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए है। 


31 साल के रूट को पहली बार आईपीएल में किसी टीम ने खरीदा है। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए खेलने वाले सिकंदर रजा 36 साल की उम्र में पहली बार इस लीग का हिस्सा बने हैं। रजा को भी पहली बार किसी आईपीएल टीम ने खरीदा है। यहां हम बता रहे हैं कि किन बड़े खिलाड़ियों पर पहली बार आईपीएल नीलामी में बोली लगी है।

जो रूट

Sikandar raza to joe root these players will play first match in IPL this year
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेस्ट में कमाल करने के अलावा वनडे और टी20 में भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। वह इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप भी खेल चुके हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अलग-अलग कारणों वह अब तक आईपीएल से दूर रहे। इस बार मिनी ऑक्शन में पहली बार उन्हें किसी टीम ने खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रूट को एक करोड़ के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

सिकंदर रजा

Sikandar raza to joe root these players will play first match in IPL this year
शतक लगाने के बाद सिकंदर रजा - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह जिम्बाब्वे के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके बावजूद 36 साल के रजा अब तक आईपीएल नहीं खेल पाए हैं। इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है। रजा को भी आईपीएल 2023 में पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिटन दास

Sikandar raza to joe root these players will play first match in IPL this year
लिटन दास - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश के लिटन दास भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाना-माना नाम हैं। वह अपने देश के लिए कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं और कई लीग में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। अब लिटन दास को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। लिटन दास को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख की कीमत पर खरीदा है।
विज्ञापन

हैरी ब्रूक

Sikandar raza to joe root these players will play first match in IPL this year
हैरी ब्रूक - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 के बाद टेस्ट में भी कमाल किया है। पाकिस्तान में तीन शतक लगाने के बाद उन्हें आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी इसका फायदा मिला। उनके ऊपर 13.25 करोड़ की बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें खरीदा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed