Optical Illusion: इस तस्वीर में कहां छिपा है हिरण, हिम्मत है तो खोजकर दिखाएं, ज्यादातर लोग हुए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमाग को उलझा देने वाली इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में बड़ी-बड़ी घासें और पेड़ दिखाई दे रहे हैं। यह किसी जगल की तस्वीर लग रही है। अब आपको बाज की नजर से इस तस्वीर को देखना है और बताना है कि इसमें हिरण कहां पर छिपा है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर सही है। तस्वीर में छिपे हिरण को खोजने वाला जीनियस माना जाएगा, क्योंकि अच्छे-अच्छे लोग इस तस्वीर में हिरण को खोज नहीं पाए हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज को देखने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी आंखों को धोखा हो रहा है। कई बार ऐसी तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इल्यूजन की पहली वजह यह होती है इंसाने के मस्तिष्क में पहले से जो चीजें देखी गई होती हैं हमारी आखों को वही वस्तुएं नजर आती हैं।
अब आप इस तस्वीर को गौर से देखिए और इसमें छिपे हिरण को खोजिए। यह तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसकी डिजाइन की वजह से हिरण को खोजना कठिन काम है। अब देखना है कि कितने लोग तस्वीर में हिरण को खोज पाते हैं। अगर आप हिरण को खोज लेते हैं, तो आपका आईक्यू अच्छा माना जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपे हिरण को खोजने में अधिकतर लोगों को कामयाबी नहीं मिली है। बहुत कम लोग ही इस चतुर हिरण को खोजने में सफल हुए हैं। अगर आप हिरण को खोज लेते हैं तो कमेंट कर जरूर बताएं।