Optical Illusion: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन क्विज और पजल देखने को मिलते हैं जिनमें छिपी वस्तुओं को खोजना होता है। इस फोटोज में चीजें हमारी आंखों के सामने होने के बावजूद हमें नजर नहीं आती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी चीजों को खोजने में सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही सफल हो पाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको नौ चेहरों को खोजना है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं नौ चेहरे, 20 सेकेंड में खोज लेंगे आप? 99 फीसदी लोग खोजने में हुए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में पेड़ नजर आ रहे हैं जिनके बीच चेहरे छिपे हुए हैं। अब इस तस्वीर के बीच छिपे चेहरों को खोजना है। अगर आप 20 सेकेंड में सभी चेहरों को खोज लेते हैं, तो आप जीनियस कहे जाएंगे। तो अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें नौ चेहरे कहां छिपे हैं।
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें आपके लिए छिपे नौ चेहरों को खोजना कठिन काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। तभी आप सभी चेहरों को खोज पाएंगे।
अगर आप इस वायरल तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर सभी नौ चेहरों को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस की कैटगरी में रखा जाएगा। अगर आप सभी चेहरों को खोजने में फेल हो जाते हैं, तो आपको बताएंगे कि सभी चेहरे कहां-कहां दिख रहे हैं। तस्वीर में आंखों के सामने ही सभी चेहरे हैं, लेकिन उन्हें बड़ी चालाकी से छिपाया गया है जिसको ज्यादातर लोग खोज नहीं पा रहे हैं।
अब आप तस्वरी को ध्यान से देखिए और आपको पेड़ों के बीच सभी चेहरे आसानी से दिख जाएंगे। इस तस्वीर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सभी चेहरों को खोजना कठिन है। अगर आप छिपे चेहरों को नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपके लिए तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप सभी चेहरों को आसानी से खोज सकते हैं।