Plane Crashes Due to Pilot Error: प्लेन क्रैश होने की कई घटनाएं समय-समय सामने आती रहती हैं। ज्यादातर प्लेन कभी इंजन में खराबी, तो कभी खराब मौसम की वजह से क्रैश होते हैं। लेकिन साल 2016 में एक प्लेन क्रैश हुआ था जिसकी वजह ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह प्लेन फ्रांस से मिस्र जा रहा था और क्रैश होकर समुद्र में गिर गया था। इस दर्दनाक हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई थी।
अजब-गजब: उड़ान के दौरान पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! अब जांच में हुआ बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Airbus A320 विमान भूमध्य सागर में रहस्मयी हालत में गिर गया था। इस विमान हादसे में ब्रिटिश, फ्रेंच टूरिस्ट, मिस्र के नागरिक, इराकी और कनाडाई नागरिकों की मौत हुई थी।
विमान के क्रैश हो जाने के बाद ब्लैक बॉक्स को खोजने के लिए एक सर्च अभियान की शुरुआत की गई जिससे यह पता चल जाए कि प्लेन किन वजहों से क्रैश हुआ था। आखिरकार अमेरिकी नौसेना ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया।
अमेरिकी नौसेना को प्लेन का ब्लैक बॉक्स ग्रीस के पास समुद्र की गहराई में मिला था। जब यह प्लेन क्रैश हुआ था, तब मिस्र के अधिकारियों ने कहा था कि इसके पीछे आतंकियों का हाथ है।
लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि पायलट मोहम्मद सईद अली शौकैर के सिगरेट पीने की वजह से यह प्लेन क्रैश हो गया था। एविएशन एक्सपर्ट्स ने इस हादसे को लेकर 134 पन्नों की रिपोर्ट बनाई है।