फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमार भिखारियों को ढूंढते हैं ये डॉक्टर और करते हैं मुफ्त इलाज, लोग कहते हैं 'मसीहा'

Mon, 28 May 2018 11:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
pune doctor help beggars and treat them for free

महाराष्ट्र के पुणे में डॉक्टर अभिजीत सोनवाने गरीबों खासकर भिखारियों के बीच काफी मशहूर हैं। डॉक्टर अभिजीत सोनवाने न सिर्फ उन लोगों का फ्री में इलाज करते हैं बल्कि दवाइयां भी उन्हें मुफ्त में बांटते हैं। डॉक्टर सोनवाने एक हफ्ते या एक महीने में एक बार नहीं करते बल्कि डेली रूटीन पर ये काम करते हैं। वह रोज दवाइयों का अपना बक्सा उठाकर बीमार भिखारियों की तलाश में निकलते हैं और उनका इलाज करते हैं।

pune doctor help beggars and treat them for free

डॉक्टर सोनवाने का कहना है- 'मैं अक्सर बुजुर्ग बीमार लोगों से मिलता हूं जिन्हें उनके परिवार वाले छोड़ देते हैं और जिनके पास भीख मांगने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होता। मैं जरूरी दवाइयां साथ लेकर चलता हूं। उनका इलाज करने के साथ-साथ मैं उन्हें दवाइयां भी मुफ्त में देता हूं।' वह रविवार को छोड़कर हर दिन सुबह 10 से दोपहर के 3 बजे तक यह काम करते हैं।
 



 

pune doctor help beggars and treat them for free

डॉक्टर सोनवाने का कहना है कि यह समाज के लिए कुछ करने की उनकी छोटी सी कोशिश है लेकिन इसके पीछे उनका एक बड़ा मकसद भी छिपा है। वह लोगों का इलाज करने के साथ-साथ उनसे बातचीत करते हैं। उनकी जिंदगी के बारे में सवाल करते हैं और कुछ अपनी बताते हैं। इस तरह वह अपने मरीजों से एक रिश्ता सा जोड़ लेते हैं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
pune doctor help beggars and treat them for free

इसके बाद डॉक्टर सोनवाने उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि भीख मांगना छोड़कर कोई छोटा-मोटा काम शुरू करें। डॉक्टर सोनवाने उन्हें काम-धंधे को लेकर अपनी तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed