😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Rabbit Disease dangerous virus rabbit hemorrhagic disease virus 2 rhdv2 found in america administration issues alert
{"_id":"61dbfc0c3f7d830d976e8b3a","slug":"rabbit-disease-dangerous-virus-rabbit-hemorrhagic-disease-virus-2-rhdv2-found-in-america-administration-issues-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rabbit Disease: अमेरिका में मिला खतरनाक वायरस, जारी हुआ अलर्ट, जानिए कौन आ रहा इसकी चपेट में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Rabbit Disease: अमेरिका में मिला खतरनाक वायरस, जारी हुआ अलर्ट, जानिए कौन आ रहा इसकी चपेट में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jan 2022 04:33 PM IST
दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। अब इस बीच अमेरिका में खतरनाक वायरस पाया गया है जिसका नाम रैबिट हेमोरेजिक डिजीस वायरस 2 (RHDV2) है। ओरेगॉन वेटरिनरी डॉयग्नोस्टिक लेबोरेटरी की तरफ से भी इस जानलेवा वायरस की पुष्टि की गई है। काली पूंछ वाला जैकरैबिट (Jackrabbit) इस वायरस से संक्रमित मिला था। क्रूक काउंटी के पावेल बुटे में मिले संक्रमित खरगोश के अलावा कई जगंली खरगोश इस वायरस की चेपट में आ गए हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में सर्दियों के दौरान लोग खरगोशों का शिकार ज्यादा करते हैं। प्रशासन ने शिकारियों को सावधान रहने की सलाह दी है। कहा गया है कि अगर वे वायरस से संक्रमित खरगोश को घर ले आते हैं, तो उनके पालतू खरगोश भी इसकी चपेट में आ सकते हैं और उनकी मौत हो सकती है। इसकी वजह से मुसीबत बढ़ सकती है। आईए जानते हैं कि आखिर यह कितना खतरनाक है और कौन इसकी चपेट में आ सकता है।
Trending Videos
2 of 7
अमेरिका में मिला खतरनाक वायरस
- फोटो : Pixabay
रैबिट हेमोरेजिक डिजीस वायरस 2 (RHDV2) बेहद खतरनाक है जिसकी वजह से खरगोश अचानक मर सकता है। इस वायरस की चपेट में सिर्फ खरगोश आते हैं। पालतू खरगोशों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। यह वायरस खरगोशों के अलावा बिल्लियों को भी शिकार बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अमेरिका में मिला खतरनाक वायरस
- फोटो : Pixabay
ओरेगॉन का कृषि विभाग और ODFW इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए मिलकर काम कर रहा है। बीते साल मार्च में घरेलू खरगोशों में यह वायरस पाया गया था, लेकिन उस समय इसके मामले बेहद कम यानी न के बराबर थे। इस वायरस की वजह से पहली बार ओरेगॉन के मालह्यूर काउंटी में एक काली पूंछ वाला जैकरैबिट को मारा गया था। इसके बाद मई 2021 में इस वायरस का दूसरा केस सामने आया था जो क्रिसमस वैली के लेक काउंटी में पाया गया था।
4 of 7
अमेरिका में मिला खतरनाक वायरस
- फोटो : Pixabay
इस वायरस का नया मामला क्रूक काउंटी से लगभग 100 किलोमीटर दूर पाया गया है। रैबिट हेमोरेजिक डिजीस वायरस 2 के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह कम और ज्यादा तापमान दोनों में फैलता है। मर गए खरगोश के शरीर में लंबे समय तक वायरस रह सकता है। संक्रमित खरगोश के संपर्क में आने वाले दूसरे खरगोश और बिल्ली के संक्रमित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
अमेरिका में मिला खतरनाक वायरस
- फोटो : Pixabay
इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से संक्रमित खरगोस को सांस लेने में पेरशानी होती है या उसका नर्वस सिस्टम काम नहीं करता है। खरगोश के नाक से खून आने लगता है और वह मर जाता है। इसके अलावा खरगोश में संक्रमण के और कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। संक्रमित खरगोश के मल या संक्रमित खाना-पानी से भी यह वायरस फैलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X