फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जल्द होगी एलियन और इंसानों की मुलाकात! जानिए Aliens का धरती से क्या है संबंध

Tue, 01 Feb 2022 12:01 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Tue, 01 Feb 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
researcher big reveals on aliens ufo civilisation and spacecraft know the earth and aliens relation
जल्द होगी इंसानों और एलियंस की मुलाकात - फोटो : iStock

धरती पर एलियंस से जुड़ी हुई जानकारियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि एलियंस का धरती से बहुत पुराना कनेक्शन है। वैज्ञानिक भी इन बातों से इंकार नहीं करते हैं और एलियंस से जुड़ी हुई कई कहानियां भी सुनने को मिलती हैं। ऐसे में एक बार फिर ये दावा किया गया है कि सालों पहले एलियंस धरती पर आ चुके हैं। दावे में ये भी कहा गया है कि एलियंस धरती पर रह भी रहे हैं। उन्हें खोजने के लिए इंसानों को दूसरे ग्रहों पर जाने की भी कोई जरूरत नहीं है। ताइवान के UFO शोधकर्ता सी वारिंग ने गूगल मैप के जरिए धरती पर एलियंस के होने के सबूत पेश किए हैं।



शोधकर्ता ने इस सबूत का वीडियो यूट्यूब चैनल UFO Sightings Daily पर साझा करते हुए बताया कि अभी तक ये जानकारी इंसानों से छुपा कर रखी गई थीं। सी वारिंग ने दावा किया कि जब उन्होंने गूगल मैप की मदद से अंटार्कटिका की जगह को देखा तो उन्हें बर्फ पर बड़ी-बड़ी लकीरें देखने को मिलीं जो अपने आप में अजीबोगरीब लग रही थीं। इन लकीरों का अध्ययन करने के बाद पता चला कि ये लकीरें दशकों पुरानी हैं।  

researcher big reveals on aliens ufo civilisation and spacecraft know the earth and aliens relation
जल्द होगी इंसानों और एलियंस की मुलाकात - फोटो : iStock

अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि हमारे अंतरिक्ष में एक एलियन की हलचल का पता चला है। ओउमुआमुआ नाम का ये एलियन वैज्ञानिकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वैज्ञानिक इसकी जांच करना चाहते हैं, लेकिन इसके पास स्पेसक्राफ्ट को भेजने में काफी समय लग सकता है। 

researcher big reveals on aliens ufo civilisation and spacecraft know the earth and aliens relation
जल्द होगी इंसानों और एलियंस की मुलाकात - फोटो : iStock

मगर, जिस दिन ये एलियन दिखाई दिया उसी दिन इंग्लैंड की एक कंपनी इंस्टीट्यूट फॉर इंटरस्टेलर स्टडीस ने इसके पास स्पेसक्राफ्ट को भेजने की इच्छा जताई। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को लाइरा नाम दिया है। एक अध्ययन के अनुसार, यदि स्पेसक्राफ्ट 2028 तक अंतरिक्ष में भेजा जाता है, तो 26 साल बाद यानी 2054 में वो एलियन के या उसके आस-पास पहुंचेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस एलियन का आकार 1300 से 2600 फीट लंबा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
researcher big reveals on aliens ufo civilisation and spacecraft know the earth and aliens relation
जल्द होगी इंसानों और एलियंस की मुलाकात - फोटो : iStock

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब से दुनिया में कोरोना महामारी ने दस्तक दी है तभी से ही एलियंस के होने के सबूत ज्यादा मिलने लगे हैं। साल 2020 में बेल्जियम के एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहां मार्च के महीने में UFO देखने की 87 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं 2021 के शुरुआती महीनों में 188 बार ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं।  

विज्ञापन
researcher big reveals on aliens ufo civilisation and spacecraft know the earth and aliens relation
जल्द होगी इंसानों और एलियंस की मुलाकात - फोटो : Pixabay

बेल्जियम के UFO रिपोर्टिंग सेंटर के अधिकारी फ्रेडरिक डिलारेस के अनुसार, कोरोना के दौरान लॉकडाउन के समय जब आसमान साफ हो गया, तभी से UFO देखे जाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ये घटनाएं महज उदाहरण हैं। इनके अलावा भी ऐसे बहुत सबूत मिले हैं जो ये बताते हैं कि इंसानों और  एलियंस के बीच अब ज्यादा दूरी नहीं है। UFO मानव के लिए खतरनाक हैं या फायदेमंद? अभी इस बात का वैज्ञानिकों के द्वारा खुलासा करना बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed