फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी: भीख मांगकर जुटा ली करोड़ों की संपत्ति, मुंबई में है आलीशान फ्लैट

Sat, 17 Feb 2024 09:45 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 17 Feb 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
Richest beggar in the world bharat jain net worth bharat jain has luxurious flats in mumbai
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन - फोटो : social media

Richest Beggar Of World: आपने अक्सर बस-ट्रेन या सड़क-चौराहों पर भिखारियों को भीख मांगते देखा होगा। उनकी गरीबी देखकर कई लोग उन्हें दया की भावना से भीख में पैसे दे देते हैं, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि इनमें से कई भिखारी ऐसे होते हैं, जिनका बैंक बैलेंस आप से भी ज्यादा होता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत से ही है। आज हम आपको करोड़पति भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंबई में रहता है।



दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो भीख मांगकर करोड़पति तक बन चुके हैं। इसमें सबसे पहला नाम भरत जैन का आता है। दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगने का काम करता है। हैरानी की बात तो ये हैं कि इसके पास मुंबई और पुणे में करोड़ों रुपये के मकान के साथ कई दुकानें हैं। इतना ही नहीं, भरत जैन के बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं।  

Richest beggar in the world bharat jain net worth bharat jain has luxurious flats in mumbai
money - फोटो : istock
भरत जैन मुंबई में 1.20 करोड़ के फ्लैट में रहता है। इतना ही नहीं उसने अपना अलग बिजनेस भी शुरू कर लिया है। भीख मांग कर उसने अब तक करोड़ों की संपत्ती जुटा ली है। परिवार वालों के लाख मना करने के बाद भी उसने भीख मांगना नहीं छोड़ा है।
 
Richest beggar in the world bharat jain net worth bharat jain has luxurious flats in mumbai
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन - फोटो : x/@irajendrashukla

हर साल कमाता है लाखों रुपये
भरत जैन के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे, एक भाई और पिता हैं। हर महीने भरत जैन भीख मांग कर 75 हजार रुपये तक कमा लेता है। हर दिन की औसत कमाई की बात करें तो ये 2,500 रुपये है, जबकि सालाना आय 9 लाख रुपये है। इस आधार पर देखा जाए तो भरत जैन भीख मांगकर जितना कमा रहा है, उतना पैसा एक सामान्य आदमी भी नहीं कमा पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richest beggar in the world bharat jain net worth bharat jain has luxurious flats in mumbai
flat - फोटो : istock

कितनी है भरत जैन की नेटवर्थ?
अनुमान लगाया गया है कि भरत जैन की नेटवर्थ 8.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें भीख वाली कमाई के अलावा उनके बिजनेस से होने वाली आय को भी शामिल किया गया है। भरत जैन के पास परेल में 2 BHK फ्लैट है। वहीं ठाणे में भी उसकी दो दुकानें हैं, जिनसे हर महीने वह 50,000 रुपये तक का किराया मिलता है। भरत जैन की भारी भरकम कमाई के चलते उसके बच्चों का लाइफस्टाइल काफी अच्छा हो गया है।

विज्ञापन
Richest beggar in the world bharat jain net worth bharat jain has luxurious flats in mumbai
money - फोटो : istock

भरत जैन की ठाणे वाली दुकानों की कीमत करोड़ों रुपये की बताई गई हैं। इसके अलावा भरत का परिवार एक स्टेशनरी स्टोर चलाता है। इससे भी उनकी हर महीने मोटी कमाई होती है। उसने अपने दूसरे घरों को किराये पर चढ़ा रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed