{"_id":"5f3fc7db8ebc3e3cae1356f0","slug":"richest-man-in-history-whose-wealth-was-not-perceived-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो सबसे अमीर शख्स, जिसकी दौलत का नहीं लगा आज तक अंदाजा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो सबसे अमीर शख्स, जिसकी दौलत का नहीं लगा आज तक अंदाजा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टिम्बकटू का राजा मनसा मूसा इतिहास का सबसे अमीर आदमी था। आज के समय में टिम्बकटू अफ्रीकी देश माली का एक शहर है। कहते हैं कि उसके पास इतनी संपत्ति थी, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था, जब वहां सोने के भंडार हुआ करते थे। कहते हैं कि उसके राज में एक साल में लगभग 1000 किलो सोने का उत्पादन होता था।
2 of 6
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मनसा मूसा का असली नाम मूसा कीटा प्रथम था, लेकिन राजा बनने के बाद वो मनसा कहलाए। मनसा का मतलब बादशाह होता है। बीबीसी के मुताबिक, मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करते थे।
3 of 6
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा
- फोटो : सोशल मीडिया
1312 ईस्वी में मनसा मूसा माली साम्राज्य का शासक बना था। करीब 25 साल के अपने शासनकाल में उसने कई मस्जिदों का निर्माण कराया था, जिनमें से कई तो आज भी मौजूद हैं। टिम्बकटू का जिंगारेबेर मस्जिद मनसा मूसा के दौर में बनी उन्हीं मस्जिदों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मनसा मूसा से जुड़ी एक कहानी दुनियाभर में मशहूर हैं। कहते हैं कि 1324 ईस्वी में मनसा मूसा मक्का की यात्रा पर निकला था। इस दौरान उसके काफिले में करीब 60 हजार लोग शामिल थे, जिनमें से 12 हजार तो केवल उसके निजी अनुयायी थे। इसके अलावा मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार थे, उससे आगे 500 लोगों का एक दस्ता था और सबके हाथ में सोने की एक-एक छड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 6
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि मनसा मूसा के काफिले में 80 ऊंटों का एक जत्था भी था और हर ऊंट पर 136 किलो सोना लदा था। कहा जाता है कि मनसा मूसा इतने उदार थे कि जब वो मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजरे तो वहां उन्होंने गरीबों को इतना दान दे दिया कि उस इलाके में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।