सब्सक्राइब करें

इंसान को मारकर उनके मांस से अचार और बिस्कुट बनाकर खाते थे ये पति-पत्नी, 30 लोगों को बनाया था अपना शिकार

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 26 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
russian couple used to eat pickles and biscuits from human meat
दिमित्री बाकेशेव और उसकी पत्नी नतालिया - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व में ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जिसके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। साल 2017 में भी एक इसी तरह की घटना रूस से सामने आई थी। यहां से एक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय इस कपल पर एक वेट्रेस के साथ एक अन्य व्यक्ति को मारने और उसके मांस को खाने का आरोप लगा था। सेकिन गिरफ्तारी के बाद जब इस कपल ने अपने राज खोले, तो उसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

Trending Videos
russian couple used to eat pickles and biscuits from human meat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, रूस के क्रासनोदर शहर में पुलिस को गश्त के दौरान एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने जब फोन चेक किया, तो उसमें एक ऐसी फोटो दिखाई दी जिसमें एक आदमी मानव शरीर के साथ सेल्फी ले रहा था। इस तस्वीर को देखने के बाद पुलिस ने सेल्फी लिए शख्स की तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस दिमित्री बाकेशेव और उसकी पत्नी नतालिया को क्रासनोदर शहर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
russian couple used to eat pickles and biscuits from human meat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस से पुछताछ के दौरान इस कपल ने स्वीकार किया कि उन्होंने 30 से अधिक लोगों को मारकर और उनके मांस से अचार बनाकर उसे लोकल रेस्टोरेंट में बेचा था। इस मामले के बाद रूस के कई शहरों में सनसनी फैल गई थी। इस कपल के घर की तलाशी में भी पुलिस ने 8 लोगों के शरीर के अंग को बरामद किया था। इसके साथ ही पुलिस को इस कपल के घर में 19 लोगों की खाल मिली थी।

russian couple used to eat pickles and biscuits from human meat
दिमित्री बाकेशेव और उसकी पत्नी नतालिया - फोटो : सोशल मीडिया

कपल ने अपने घर में एक तहखाना बना रखा था, जहां वे अपने शिकार हुए लोगों के बॉडी पार्ट्स रखते थे और फिर उनके साथ सेल्फी लेते थे। दिमित्री बाकेशेव और नतालिया लोगों को मारकर उनके शरीर से खाल भी उतार लेते थे।

विज्ञापन
russian couple used to eat pickles and biscuits from human meat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ये दोनों कपल लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए उन्हें एक ड्रग्स देते थे। ड्रग्स का नशा चढ़ते ही ये उनकी हत्या कर देते थे। पुलिस ने दोनों लोगों का मनोरोग से जुड़े टेस्ट्स भी करवाए गए हैं, जिसमें दोनों मानसिक तौर पर स्वस्थ पाए गए थे। बाद में इन दोनों पति-पत्नी को 12 साल जेल में रहने की सजा मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed