Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Saffron Most Expensive Spice in World Price will leave you stunned kesar itna mehnga kyu hai jaane karan
{"_id":"68233d18fb83bb1fd9010a59","slug":"saffron-most-expensive-spice-in-world-price-will-leave-you-stunned-kesar-itna-mehnga-kyu-hai-jaane-karan-2025-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Expensive Spice: ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, कीमत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Expensive Spice: ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, कीमत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 06:08 PM IST
सार
Most Expensive Spice: हर दिन हम अपने घर में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। हर सब्जी के लिए अलग-अलग मसाले होते हैं। सभी मसालों का अपना-अपना महत्व होता है। सभी मसालों की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Most Expensive Spice: हर दिन हम अपने घर में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। हर सब्जी के लिए अलग-अलग मसाले होते हैं। सभी मसालों का अपना-अपना महत्व होता है। सभी मसालों की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अपने बेहतरनी स्वाद के लिए मसाले पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा मसाला कौन है? आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे मसाले के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
दुनिया में मिलने वाले इस सबसे महंगे मसाले को रेड गोल्ड भी कहा जाता है। इस मसाले के बारे में हस सभी जानते हैं। इस मसाले का नाम कुछ और नहीं बल्कि केसर है। वर्तमान समय में बाजार में केसर सबसे महंगा मसाला है। एक किलोग्राम केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है। आइए जानते हैं कि आखिर इस मसाले में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से यह इतना महंगा है।
2 of 5
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला
- फोटो : Adobe Stock
केसर के इतना महंगा बिकने की कई वजहे हैं। बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन केसर ही मिलते हैं।
3 of 5
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला
- फोटो : Adobe Stock
सबसे बड़ी बात यह है कि केसर का पौधा भी काफी मंहगा बिकता है। केसर के पौधे को दुनिया में सबसे महंगा पौधा कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में केसर की खेती की जाती है।
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला
- फोटो : Adobe Stock
इस बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है कि सबसे पहले केसर की खेती कहां हुई थी। बताया जाता है कि करीब 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सिकंदर महान की सेना ने सबसे पहले इसकी खेती की थी।
ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला
- फोटो : Adobe Stock
केसर का मसालों के अलावा कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए केसर को अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में भी किया जाता है। केसर का अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।