फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Research: महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला तरीका

Wed, 04 Jan 2023 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Science Behind Breakups Scientists Research On Breakup Prediction for Love Story
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

Breakup News: वर्तमान समय में ज्यादातर ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें देखा जाता है कि लोगों के बीच जितना जल्दी प्यार होता है उतना ही जल्द ब्रेकअप भी हो जाता है। कहा जाता है कि किसी से प्यार करना जितना आसान है, उसको निभाना उतना ही मुश्किल होता है। दो लोगों के बीच प्यार का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उससे कहीं अधिक असहनीय ब्रेकअप होता है। 



वर्तमान समय में रिश्ते तेजी से बन रहे हैं और टूट रहे हैं। इसके पीछे कई वजहें होती हैं, लेकिन लोग समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा कैसे हो गया। अब वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका खोज लिया है। यह तीन महीने पहले बता देगा कि ब्रेकअप होने वाला है। ऑस्टिन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की है। इस दौरान उन्होंने 6803 रेडिट यूजर्स के 1,027,541 पोस्ट की स्टडी की जिसमें सभी लोगों ने  r/Breakups पर पोस्ट किया था। इससे साफ है कि इनका प्यार खत्म होने जा रहा है और ब्रेकअप होने जा रहा है। 

Science Behind Breakups Scientists Research On Breakup Prediction for Love Story
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

इस पोस्ट की बात नहीं है बल्कि इस्तेमाल की गई भाषा की बात है जो इन पोस्ट में लिखी गई है। ब्रेकअप का ख्याल में मन में आते पोस्ट की भाषा बदल जाती है। हाल ही में प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में यह स्टडी प्रकाशित की गई है। शोधकर्ताओं ने ब्रेकअप से दो साल पहले और दो साल बाद के पोस्ट की स्टडी की है। इस दौरान वैज्ञानिकों ने पोस्ट के भाषा में बदलाव देखा है।


 

Science Behind Breakups Scientists Research On Breakup Prediction for Love Story
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों का ब्रेकअप होने वाला होता उनकी भाषा तीन महीने पहले बदल जाती है। ब्रेकअप हो जाने के छह महीने बाद तक भाषा नहीं बदलती है। भाषा में मैं और हम जैसी शब्दों का लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं जिसमें तनाव साफ दिखता है और उनका फोकस नजर आता है। या फिर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कई मतलब निकलते हैं। लोगों की विश्लेषण की सोच कम हो जाती है। इस दौरान पोस्ट में अधिक निजी और अनौपचारिक भाषा का लोग इस्तेमाल करते हैं। 


Ajab-Gajab: कोरोना में पत्नी की हो गई थी मौत, पति ने ढाई लाख में बनवाया पुतला, पहनाता है गहने और करता है बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Science Behind Breakups Scientists Research On Breakup Prediction for Love Story
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

उदाहरण के तौर पर- मुझे नहीं पता, मैं अकेला हूं, खोया हुआ महसूस कर रहा हूं। मुझे मदद चाहिए। रिश्ते के समय बात करते वक्त सामान्य तौर पर यह बदलाव नहीं देखे जाते हैं। लेकिन इंसान का मन बदलता है, या बदलने वाला होता है, तो इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है। 
 

विज्ञापन
Science Behind Breakups Scientists Research On Breakup Prediction for Love Story
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

इस स्टडी की प्रमुख शोधकर्ता साराह सेराज का कहना है कि लोगों को पहले ही पता चल जाता है कि उनका ब्रेकअप होने वाला है। लेकिन वह अपनी भाषा पर ध्यान नहीं देते हैं। इनके जीवन पर प्रभाव पड़ने शुरू हो जाते हैं। इंसान इस बात पर भी ध्यान नहीं देता है कि वह कितनी प्रिपोजिशन, आर्टिकल्स या प्रोनाउंस का इस्तेमाल करता है। लेकिन सामान्य भाषा में इनका इस्तेमाल अधिक करने लगते हैं। इससे इंसान के मनोवैज्ञानिक स्थिति का पता चलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed