{"_id":"6203a3c198cb4e7b7c76ea6f","slug":"science-vs-religion-who-is-the-most-trusted-spiritual-guru-or-scientist-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Science vs Religion: कई देशों की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद? जानिए यहां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Science vs Religion: कई देशों की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद? जानिए यहां
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में धर्म और विज्ञान को लेकर अलग-अलग विचार सुनने को मिलते हैं। जहां विज्ञान तथ्यों और तर्कों पर विश्वास करता है, वहीं धर्म कहानियों और आस्थाओं से लोगों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि विज्ञान या धर्म में से इंसान किस पर ज्यादा भरोसा करें? हालांकि एक अध्ययन की मानें तो, वैज्ञानिकों के तर्क धार्मिक मान्यताओं से ज्यादा प्रभावशाली हैं। इस अध्ययन को यूनिवर्सिटी ऑफ एम्स्टर्डम के शोधकर्ताओं ने किया है। इस अध्ययन में यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 24 देशों के वैज्ञानिकों और आध्यात्मिक गुरुओं से करीब 10 हजार विषयों पर उनकी राय ली है। इसके बाद अलग-अलग विषयों पर दिए गए जवाबों को मिलाकर एक रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट को 7 फरवरी 2022 को "नेचर ह्यूमन बिहेवियर" में प्रकाशित किया गया। इस अध्ययन में विश्व के कई देशों को शामिल किया गया। अध्ययन में शामिल होने वाले भारत सहित अमेरिका, इंग्लैंड, आयरलैंड, चिली, बेल्जियम, रोमानिया, ऑस्ट्रेलिया लिथुआनिया, सिंगापुर, ब्राजील, स्पेन, जापान, इजराइल, तुर्की, कनाडा, डेनमार्क, चीन, इटली, फ्रांस, नीदरलैंड, मोरक्को, जर्मनी और क्रोएशिया देश थे।
Trending Videos
2 of 5
आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद
- फोटो : Twitter/@physorg_com
स्लाइड में एक चार्ट दिखाया गया है। जिसमें लाल लाइनें आध्यात्मिक गुरुओं की और ग्रे रंग की लाइनें वैज्ञानिकों के मतों को दर्शाती हैं। इस शोध को कोरोना काल में किया गया जब विज्ञान पर लोगों की जान बचाने की सबसे ज्यादा चुनौती थी। क्या 1.5 मीटर की दूरी कोरोना से बचाएगी? क्या टीकाकरण एक सुरक्षित उपाए है? क्या केवल मास्क पहनने से जीवन बच सकता है? इन जैसे सवालों को जब लोगों से पूछा गया तब लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा विज्ञान और वैज्ञानिकों पर जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद
- फोटो : Pixabay
इस अध्ययन का नेतृत्व कर रही शोधकर्ता सुजैन हूगइवीन के अनुसार, कोरोना के समय लोगों का भरोसा आध्यात्म में न होकर विज्ञान में ज्यादा देखने को मिला। हम एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां लोगों की किसी चीज पर आस्था तो वहीं दूसरे पर उनकी सहानुभूति भी है। सुजैन के अनुसार, हमने देखा कि लोग अपने आध्यात्मिक गुरुओं पर तुरंत ही भरोसा कर रहे थे। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा थी जिनको वैज्ञानिकों के तथ्यों पर ज्यादा भरोसा था। इंसानों में देखा गया है कि लोग विज्ञान की तुलना में धार्मिक मान्यताओं को बहुत जल्द ही मानते हैं। हमें ये अंतर देशों के स्तर पर भी देखने को मिला।
4 of 5
आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद
- फोटो : Pixabay
भारत, चीन, जापान, तुर्की जैसे देशों में विज्ञान पर लोगों को ज्यादा भरोसा करते हुए देखा गया। वहीं नीदरलैंड देश में लोग तय नहीं कर पा रहे थे कि विज्ञान भरोसेमंद है कि आध्यात्म। पूर्वी देशों में आध्यात्म को ज्यादा भरोसेमंद माना गया है, जबकि पश्चिमी ईसाई देशों में ये भरोसा कम देखने को मिला। अंत में इस अध्ययन का निष्कर्ष यही बताता है कि विश्व के ज्यादातर देश विज्ञान पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आध्यात्मिक गुरु और वैज्ञानिक में से कौन सबसे ज्यादा भरोसेमंद
- फोटो : Pixels
इस खबर को अभी हाल ही में Phys.org में प्रकाशित किया गया। सुजैन के अनुसार, हमारा इस शोध को करने का उद्देश्य सिर्फ सूचनाओं के माध्यमों की विश्वसनीयता को जांचना था। क्योंकि इस वक्त दुनिया जलवायु परिवर्तन, वैक्सीननेशन और कोरोना की समाप्ति जैसे मुद्दों को लेकर बहुत उलझन में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X