Ajab Gajab: वैज्ञानिकों ने यहां खोजा 'मौत का पूल', जो भी गया हो गई मौत, जानिए क्या है रहस्य
वैज्ञानिकों ने इस पूल के बारे में बताया है कि समुद्र तल में नमकीन पूल एक अवसाद है। उनका कहना है कि पूल खारे पानी और रासायनिक तत्वों से भरा हुआ है। उनका कहना है कि महासागर से तुलना करें, तो यह इलाका ज्यादा खारा है।
मुख्य शोधकर्ता सैम पर्किस ने धरती पर सबसे चरम वातावरण में से एक ब्राइन पूल को बताया है। उनका कहना है कि इस पूल में अगर कोई जानवर चला जाता है, तो उसकी मौत हो जाती है। उनका कहना है कि इस पूल का इस्तेमाल मछली, झींगा और ईल शिकार के लिए करते हैं।
सैम पर्किस ने आगे कहा कि हमें धरती की जीवन की सीमाओं को समझने की जरूरत है, क्योंकि इसके बिना क्या दूसरे ग्रह किसी जीवित प्राणी को स्वीकार कर सकते हैं यह तय करना कठिन है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे पूल की खोज से धरती पर महासागरों का पहला रूप किस तरह का था वैज्ञानिकों को यह जानने में सहायता मिलेगी।
अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों पहले अटलांटिक महासागर में सतह के नीचे रहस्यमयी छिद्र खोज थे। यह छिद्र कैसे बने हैं इसका पता करने के लिए वैज्ञानिकों ने सोशल मीडिया पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों से मदद मागी है।