फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Mystery: वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन

Sun, 02 Mar 2025 02:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

Mars Mystery: वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह की सतह मौजूद जंग के रंग की धूल के वजह से उसका रंग लाग है, जिसे फेरिहाइड्राइट कहा जाता है। इसी धूल की वजह से मंगल ग्रह लाल दिखता है।

विज्ञापन
Scientists Latest discovery About Mars Mangal Grah Interesting Scientific Facts in Hindi why is mars red
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

Mars Mystery: मंगल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक काफी लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह पर पानी मौजूद है। मंगल ग्रह का लाल रंग होने की वजह से लोगों के लिए आकर्षण है। हालांकि, सवाल है कि आखिर मंगल ग्रह लाल क्यों है? अब वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के रंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह की सतह पर मौजूद जंग के रंग की धूल के वजह से उसका रंग लाल है, जिसे फेरिहाइड्राइट कहा जाता है। इसी धूल की वजह से मंगल ग्रह लाल दिखता है। मंगल ग्रह पर भेजे गए अंतरिक्ष यान और लैंडर से मिले डेटा के आधार पर यह खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर होने वाली रासायनिक प्रक्रिया की तरह, जब जब चट्टानों में स्थित लोहा पानी या पानी और मंगल के वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन के साथ मिला, तो इससे आयरन ऑक्साइड का निर्माण हुआ। 
 

Scientists Latest discovery About Mars Mangal Grah Interesting Scientific Facts in Hindi why is mars red
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik

क्यों लाल दिखता है मंगल?

इसके बाद मंगल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की वजह से अरबों साल में आयरन ऑक्साइड पूरे ग्रह पर फैल गया और यह धूल में बदल गया। इसकी वजह से मंगल ग्रह लाल हो गया है। मंगल पर पानी तरल रूप में नहीं है। इसकी वजह से पहले वैज्ञानिक मानते थे कि इसका जंग-लाल रंग धूल में स्थित हेमेटाइट जैसे सूखे आयरन ऑक्साइड के कारण है। हालांकि, सैटेलाइट डेटा और प्रयोगशालाओं के विश्लेषण के अनुसार, मंगल ग्रह के लाल रंग के लिए फेरिहाइड्राइट एक बेहतर व्याख्या हो सकती है।
 

Scientists Latest discovery About Mars Mangal Grah Interesting Scientific Facts in Hindi why is mars red
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik

क्या है वैज्ञानिकों का बयान?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेखक एडोमास वैलंटिनस ने कहा कि मंगल ग्रह का रंग लाल क्यों है? इस प्रश्न पर सैकड़ों, अगर हजारों नहीं, सालों से विचार किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि अभी भी मंगल ग्रह लाल है। सवाल सिर्फ यह है कि मंगल ग्रह लाल क्यों है? इस बारे में हमारी समझ में बदलाव हुआ है।

Viral Video: पानी में गोताखोरों का कैमरा निगल गई शार्क मछली, फिर दिखा हैरान करने वाला दुर्लभ नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists Latest discovery About Mars Mangal Grah Interesting Scientific Facts in Hindi why is mars red
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik

मंगल ग्रह की धूल के एक प्रमुख घटक के तौर फेरिहाइड्राइट की पहचान की गई है, जो मंगल ग्रह के अतीत और अलौकिक जीवन की संभावना के बारे में हमारी जानकारी बढ़ सकती है। एडोमास वैलंटिनस ब्राउन यूनिवर्सिटी में पृथ्वी, पर्यावरण और ग्रह विज्ञान विभाग में एक प्रमुख लेखक और पोस्टडॉक्टरल फेलो हैं। 

Viral Video: एआई की इंतहा: सोशल मीडिया पर ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हाथपाई का वीडियो वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Scientists Latest discovery About Mars Mangal Grah Interesting Scientific Facts in Hindi why is mars red
मंगल ग्रह पर एलियन जीवन की संभावना, नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik

वैलंटिनस ने बताया कि मंगल ग्रह पर फेरिहाइड्राइट की मौजदूगी से पता चलता है कि लाल ग्रह पर मूल रूप से एक तरल जल वातावरण था, जो जीवन के लिए जरूरी है। अध्ययन के सह-लेखक जैक मस्टर्ड ने कहा कि शोध रहस्य पता लगाने में सहायता मिलेगी। नासा का पर्सिवियरेंस रोवर अब डेटा जुटा रहा है। जब वह धरती पर आएगा, तो वैज्ञानिक यह पुष्टि कर पाएंगे कि फेरिहाइड्राइट का विचार सही है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed