{"_id":"6177eda09333ec440e212a4c","slug":"secret-things-of-rupees-note-know-what-is-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: नोट से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे, जानिए क्या है इससे जुड़ा राज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: नोट से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे, जानिए क्या है इससे जुड़ा राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नोट से जुड़ी खास बातें
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हम सभी हर रोज कुछ खरीदने, किराया देने और कई कार्यों के लिए रुपयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह नोट किसी चीज से बनाए जाते हैं। अधिकतर लोग सोचते हैं कि नोट कागज से बनता है, लेकिन ऐसा नहीं है। नोट को बनाने के लिए कपास का इस्तेमाल किया जाता है। नोट बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक नहीं चलता है। केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, इसलिए नोट में सौ प्रतिशत कपास का इस्तेमाल होता है ताकि वह लंबे समय तक चल सके।
कपास से नोट बनाने के पीछे कई वजहे हैं। कागज जल्दी फट जाता है, लेकिन कपास ज्यादा मजबूत होता है। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में नोट बनाने के लिए कपास का इस्तेमाल होता है। आईए जानते हैं भारतीय नोटों से जुड़ी रोचक बातें जो अभी तक आप नहीं जानते होंगे।
Trending Videos
2 of 4
नोट से जुड़ी खास बातें
- फोटो : Pixabay
कपास के रेशे में एक फाइबर मिलता है जिसका नाम लेनिन है। नोट बनाने के लिए कपास के अलावा गैटलिन और आधेसिवेस सोलुशन का प्रयोग होता है। इसकी वजह से नोट की उम्र लंबी होती है। भारत में बनने वाले नोटों में ज्यादा से ज्यादा सिक्योरिटी फीचर दिए जाते हैं। ये सिक्योरिटी फीचर नकली या जालसाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए होते हैं। भारतीय नोटों में समय समय पर बदलाव होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
नोट से जुड़ी खास बातें
- फोटो : Pixabay
भारत में नोट जारी का करने का अधिकार सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास है। अधिनियम की धारा 22 के अनुसार उसे यह अधिकार मिला हुआ है। रिजर्व बैंक, सरकार और दूसरे हितधारकों की सलाह पर एक साल में मूल्यवर्ग के मुताबिक, नोटो की मात्रा के बारे में जानकारी ली जाती है।
4 of 4
नोट से जुड़ी खास बातें
- फोटो : Pixabay
देश की जनता को रिजर्व बैंक अच्छी गुणवत्ता वाले नोट मुहैया कराता है। प्रचलन से लौटे हुए नोटो की जांच की जाती है और जो सही होते हैं उन्हें फिर से जारी किया जाता है। नोटों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कटे फटे नोटों को नष्ट कर दिया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X