सब्सक्राइब करें

Video: छत पर चैन से सो रहे थे मजदूर, तभी पहुंच जाते हैं दो शेर और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

Sher ka video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक निर्माणाधीन इमारत की छत पर दो से तीन मजदूर सो रहे हैं। तभी उस इमारत में दो शेर पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
sher ka video two lion passing through men sleeping came close start sniffing what happened next watch Video
Video: छत पर चैन से सो रहे थे मजदूर, तभी पहुंच जाते हैं दो शेर और फिर... - फोटो : X

Sher ka video: सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक जंगली जानवरों के सड़कों पर घूमने के वीडियो देखने को मिलते हैं। रात के अंधेरे में जंगली जानवर शिकार की तलाश में कभी-कभी रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। शेर और तेंदुआ के शिकार करने के कई वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों दो शेर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है।



शेर से पूरा जंगल तो क्या इंसान भी कांपते हैं। ऐसे में जब रात के अंधेरे में किसी घर की छत पर शेर पहुंच जाएं, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? आप डर के वहां से भाग जाएंगे। लेकिन चैन से शो रहे लोगों के पास दो शेर पहुंच जाते हैं और उसकी प्रतिक्रिया ऐसी होती है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक निर्माणाधीन इमारत की छत पर दो से तीन मजदूर सो रहे हैं। तभी उस इमारत में दो शेर पहुंच जाते हैं। शेरों के पहुंचने से पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बैठा हुआ था, लेकिन शेर के पहुंचने से पहले वो भी सो जाता है। 
 

Viral: कोबरा के लिए काल बना एक साल का बच्चा, मासूम ने दांत से काटा और जहरीले सांप की हुई मौत, डॉक्टर हैरान

वीडियो में दिख रहा है कि एक शेर बार-बार मजदूर के पास जाता है और उसे सूंघता, लेकिन उस पर हमला नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि शेर इधर-उधर घूम रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गजुरात के अमरेली जिले के धारी का है। 

Emotional Video: स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ गार्ड अंकल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि अमरेली में एक शेर निर्माणाधीन भवन में भ्रमण करता देखा गया। छत पर मजदूर सो रहे थे, अचानक नींद खुलने पर शेर को देखकर उनके होश उड़ गए और वह जान बचाकर भागे। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, ''अमर उजाला'' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया है, तो कई लोगों का दावा है कि वीडियो असली है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed