{"_id":"61ed1ee1cddd33068f3dace5","slug":"some-interesting-and-strange-facts-of-the-world-know-about-them-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Interesting Facts: दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता, जानिए इनके बारे में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Interesting Facts: दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता, जानिए इनके बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता
- फोटो : iStock
ये दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी हुई है। हर रोज नए-नए रहस्य सुलझाए जाते हैं, लेकिन आज भी कई सारे रहस्य अनसुलझे हैं। इंसान चाहे जितनी जानकारी जुटा ले कम ही होती है। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी तरह-तरह के शोध करते हैं जो हमारे ज्ञान को बढ़ाने में मदद करते हैं। मगर, अभी भी दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिनके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। इसी तरह ऐसी जानकारियां हैं जिन्हें बहुत कम ही लोग जानते हैं। हर कोई यही चाहता है कि वो अपनी पूरे जीवन में सभी बातों को जान ले, लेकिन ऐसा संभव नहीं होता है। दुनिया में पहली मोटर रेस कब हुई?, सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्टून कैरक्टर कौन है? धरती का सबसे बड़ा जानवर कौन है? ऐसे प्रश्नों के उत्तर बहुत कम लोगों को पता होते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जानकारी, रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आपको काफी हैरानी होगी...
Trending Videos
2 of 5
दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता
- फोटो : Pixabay
आजकल रेसिंग करना रोमांचकारी खेलों में से एक है। वैसे तो रेस साइकिल, कार,घोड़े, मोटरबाइक और भी कई तरह की होती है। मगर कम ही लोग पहली मोटर रेस और इसके विजेता के बारे में जानते हैं। दुनिया की पहली मोटर रेस 11 जून 1895 को हुई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें जो पहले नंबर पर आए प्रतिभागी थे उन्हें विजेता नहीं माना गया था, बल्कि तीसरे नंबर पर आए प्रतिभागी को विजेता घोषित किया गया था। इस रेस में तीसरे नंबर पर आने वाले व्यक्ति का नाम पॉल कोचलिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता
- फोटो : Pixabay
जब से टीवी की दुनिया में क्रांति हुई और तरह-तरह के कार्यक्रम दिखाए जाने लगे। बच्चों के लिए कार्टून के भी कार्यक्रम दिखाए जाने लगे। हम सबने अपने बचपन में कार्टून देखे होंगे। हम सबका कोई न कोई एक कार्टून कैरेक्टर पसंदीदा जरूर रहा होगा। मगर, दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर डोनाल्ड डक था। शुरू में 50 साल तक क्लारेंस नैश ने इस किरदार के लिए अपनी आवाज दी थी। इसके बाद टोनी एन्सेल्मो को यह जिम्मेदारी दी गई। टोनी अब तक इस लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर को अपनी आवाज देते हैं।
4 of 5
दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता
- फोटो : Pixabay
ब्रिटेन के इंजीनियर सर क्रिस्टोफर क्रोकेरेल ने एक ऐसा वाहन बनाया था। जो जमीन और पानी दोनों पर चलता है। इसकी सबसे बड़ी खास बात थी कि ये कीचड़ और बर्फीली सतह पर भी आसानी से चल सकता है। इस वाहन का नाम होवरक्राफ्ट है। इस साधन का प्रयोग ज्यादातर दुनिया भर में आपदा राहत, तटरक्षक, सेना के निरीक्षण और सर्वेक्षण में होता है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया के 4 ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में किसी को नहीं होगा पता
- फोटो : Pixabay
समुद्र में वैसे तो कई सारे जलीय जीव, पेड़-पौधे मिलते हैं। समुद्री जीवन कई रहस्यों से भरा रहता है। मगर, समुद्र का सबसे बड़ा जीव व्हेल मछली है। ये जीव समुद्र का नहीं धरती का भी सबसे बड़ा स्तनपायी जीव है। मगर, इसके बारे में एक ऐसा रोचक तथ्य है जो कम ही लोग को पता होता है। इस मछली का वजन 1400 किलो होता है। वहीं इसके दिल का वजन एक आम इंसान के वजन के बराबर होता है। इसके दिल का वजन करीब 180 किलो होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।