{"_id":"5cd535d4bdec22075d2392bd","slug":"spy-white-whale-returned-mobile-phone-of-woman-who-accidentally-dropped-into-sea-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video Viral : लोगों ने समझा जासूसी व्हेल, मिनटों में किया ये कमाल, अब हो रही तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video Viral : लोगों ने समझा जासूसी व्हेल, मिनटों में किया ये कमाल, अब हो रही तारीफ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 10 May 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
whale return phone
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सफेद व्हेल की काफी चर्चा हो रही है। इस सफेद व्हेल के कारनामे ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, समुद्र में एक महिला का फोन गिर जाता है जिसके बाद समझदार व्हेल पानी में गिरे मोबाइल को वापस करने आ गई।
2 of 7
white whale
- फोटो : Instagram
बता दें कि मामला नार्वे के हेमरफेस्ट हार्बर बंदरगाह का है, जहां कुछ लोग बोटिंग कर रहे थे। उसी दौरान वहां एक व्हेल आस-पास घूम रही थी। इसी दौरान बोट पर सवार एक महिला का फोन समुद्र में जा गिरा। उसके बाद ये व्हेल (White whale) फोन अपने मुंह में लेकर महिला को लौटाने आ गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने बड़े ही प्यार से व्हेल के मुंह से अपना फोन वापिस ले लिया।
3 of 7
whale
- फोटो : Instagram
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईसा ओपडहल नाम की महिला जो अपने दोस्तों के साथ एक नाव पर सवार थी, गलती से उसका फोन पानी में गिरा गया था, जिसके बाद व्हेल को फोन को पकड़कर वापस ऊपर लाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : Instagram
हालांकि, इस वीडियो को देख कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ लोग व्हेल की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। खैर, ओपडहल को अपने फोन को वापस लाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, सिवाय फोन को व्हेल के मुंह से निकालना के।
विज्ञापन
5 of 7
whale returns phone video1
- फोटो : Social Media
कहा जा रहा है कि बंदरगाह के निकट तैर रही इस व्हेल को नार्वे के विशेषज्ञ रूस की जासूसी व्हेल कह रहे थे। उनका मानना है कि यह सफेद व्हेल रूसी जासूस हो सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि संभव है कि उसे रूसी नौसेना ने प्रशिक्षित किया हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।