{"_id":"67b747ffad29adca6c0e759e","slug":"supercomputer-predicts-the-date-for-humanity-end-know-when-earth-oxygen-will-run-out-report-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Science News: धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या होगी प्रलय की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Science News: धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या होगी प्रलय की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:49 PM IST
सार
Science News: ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला है कि 25 करोड़ वर्ष बाद धरती इंसानों समेत सभी स्तनधारियों के रहने लायक नहीं बचेगी। इसका मतलब यह है कि धरती से जिंदगी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Science News: दुनिया के खत्म होने को लेकर सालों से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। पृथ्वी पर तबाही को लेकर वैज्ञानिकों से लेकर भविष्यवक्ता तक आए दिन भविष्यवाणी करते हैं। इन सभी के बीच अब एक नया दावा किया गया है, दो बेहद डराने वाला है। ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला है कि 25 करोड़ वर्ष बाद धरती इंसानों समेत सभी स्तनधारियों के रहने लायक नहीं बचेगी। इसका मतलब यह है कि धरती से जिंदगी खत्म हो जाएगी। धरती पर जीवन के खत्म होने का कारण बेतहाशा गर्मी, ज्वालामुखी विस्फोट और एक गर्म महाद्वीप बनेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने धरती के भविष्य को दिखाया है। उन्होंने एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन के माध्यम से यह कार्य किया है। इससे पता चलता है कि धरती के सभी महाद्वीप मिलकर आने वाले 25 करोड़ सालों में एक नए महाद्वीप पैंजिया अल्टिमा का निर्माण करेंगे। इससे धरती का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा।
2 of 5
धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
ज्वालामुखी से बाहर आने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और सूरज की तेज गर्मी हालात को और खराब कर देंगे। यह धरती को ऐसा बना देंगे कि नमी बढ़ने से पसीना नहीं सूखेगा, जिससे इंसान नहीं लड़ पाएगा। इस हालात में सिर्फ ध्रुवीय और तटीय इलाके ही रहने लायक बच पाएंगे।
3 of 5
धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
रिपोर्ट में कहा गया है कि महाद्वीप पैंजिया अल्टिमा जमीना इलाका इतना बड़ा होगा कि समुद्र के प्रभाव को कम कर देगा। धरती के तापमान को नियंत्रित करने में समुद्र की भूमिका अहम होती है। इससे धरती की सतह बहुत अधिक गर्म हो जाएगी। इसके साथ ही ज्वालामुखियों की गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे ग्रीनहाउस प्रभाव बढ़ेगा तो गर्मी और बढ़ेगी। सूरज की तेज रोशनी से यह और बढ़ेगा, जो धरती को आग के गोले में बदल देगी।
धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
अध्ययन में कहा गया है कि धरती का 92 फीसदी भाग रहने लायक नहीं होगा। जीवन सिर्फ ध्रुवों और तटीय इलाकों में ही संभव हो सकता है। इस शोध में शामिल डाॅक्टर अलेक्जेंडर फार्नस्वर्थ ने बताया कि यह स्तनधारियों के लिए तिहरी मार साबित होगी। उनके लिए तेज गर्मी, उमस और ज्वालामुखी विस्फोट से जानलेवा हालात पैदा होंगे।
धरती पर कब खत्म होगा जीवन? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
डॉक्टर अलेक्जेंडर ने बताया कि इस स्थिति में इंसान को जिंदा रहने के लिए गर्मी सहने की क्षमता विकसित करनी होगी या फिर तकनीक की मदद लेगी होगी। यह भी हो सकता है कि भविष्य में इंसान जमीन के नीचे शहर बसा लें। इससे वो गर्मी से बच सकें और फिर रेगिस्तानी जानवरों की तरह रात में ही बाहर आएं। विशेषज्ञ डॉक्टर हन्ना डेविस मानते हैं कि जीवन किसी न किसी रूप में बना रहेगा। उनका मानना है कि बड़े पैमाने पर विनाश की संभावना है, लेकिन जीवन रास्ता निकाल लेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।