सब्सक्राइब करें

Golden Blood: दुनिया में सिर्फ 43 लोगों के शरीर में मिलता है ये खून, जानिए क्यों कहते हैं 'गोल्डन ब्लड'

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
this blood is very special and rare know what is the golden blood
सिर्फ 43 लोगों के शरीर में मिलता है ये खून - फोटो : Pixabay

इंसान में आमतौर पर  A, B, AB, 0+ और निगेटिव जैसे कई ब्लड ग्रुप्स पाए जाते हैं, लेकिन एक ऐसा ब्लड ग्रुप है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। यह बहुत कम लोगों के शरीर में पाया जाता है। इसकी वजह से इसको गोल्डन ब्लड कहते हैं। इस ब्लड ग्रुप को आरएच नल (Rh Null Blood Group) कहा जाता है जो इसका असली नाम है। इस ब्लड को किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को चढ़ाया जा सकता है। किसी ब्लड ग्रुप के साथ यह आसानी से मैच हो जाता है। यह ब्लड ग्रुप सिर्फ उस व्यक्ति के शरीर में मिलता है जिसका Rh फैक्टर null (Rh-null) होता है। 



जानिए क्या होता है Rh Factor
गोल्डन ब्लड ग्रुप कहे जाने वाले Rh Null ब्लड ग्रुप में रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) पर कोई आरएच एंटीजन (प्रोटीन) नहीं मिलता है। अगर यह प्रोटीन रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) में मौजूद है तो ब्लड Rh+ Positive कहलाता है। लेकिन इस ब्लड ग्रुप के लोगों में Rh फैक्टर Null होता है। 

Trending Videos
this blood is very special and rare know what is the golden blood
सिर्फ 43 लोगों के शरीर में मिलता है ये खून - फोटो : Pixabay


जानिए क्यों कहा जाता है गोल्डन ब्लड

दुनियाभर में यह बेहद दुर्लभ ब्लड ग्रुप है, क्योंकि यह सिर्फ 43 लोगों में पाया जाता है। जिन लोगों के पास यह ब्लड ग्रुप है उनमें अमेरिका, ब्राजील, कोलंबिया और जापान के लोग शामिल हैं। दुनिया में इस ब्लड ग्रुप के नौ लोग हैं जो ब्लड डोनेट करते हैं। इसलिए इस ब्लड ग्रुप को गोल्डन ब्लड कहा जाता है, क्योंकि दुनिया में यह सबसे महंगा ब्लड ग्रुप है। इस खून को तो किसी को चढ़ाया जा सकता है, लेकिन इस ब्लड ग्रुप के लोगों को खून की जरूरत होती है, तो कई तरह की परेशानियां होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this blood is very special and rare know what is the golden blood
सिर्फ 43 लोगों के शरीर में मिलता है ये खून - फोटो : Pixabay


जमा किया जाता है खून

दुनिया में यह ब्लड ग्रुप सिर्फ 43 लोगों में मिलता है जिसकी वजह से इस ग्रुप का डोनर मिलना मुश्किल है। इस ब्लड ग्रुप को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसपोर्ट करना भी कठिन है। हमने ऊपर बताया है कि इस ब्लड ग्रुप के नौ लोग खून को सक्रिय रूप से डोनेट करते हैं ताकि खून को ब्लड बैंक में जमा किया जा सके। इस ब्लड ग्रुप को सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो इस ग्रुप के हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed