फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wierd News: दुनिया के वो पांच देश, जहां नहीं है कोई एयरपोर्ट, जानिए फिर कैसे पहुंचते हैं दुनियाभर के लोग

Mon, 06 Oct 2025 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 06:26 PM IST
सार

Wierd News: दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत देश हैं। कुछ देशों को अलग-अलग वजहों से जाना जाता है। हर देश चाहता है कि उसके पास अपना एयरपोर्ट हो, जिससे उस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को आसानी हो।

विज्ञापन
Top Five Countries Without an Airport in the World Names and Facts Full Details in Hindi
दुनिया के वो पांच देश, जहां नहीं है कोई एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

Wierd News: दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत देश हैं। कुछ देशों को अलग-अलग वजहों से जाना जाता है। हर देश चाहता है कि उसके पास अपना एयरपोर्ट हो, जिससे उस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को आसानी हो। लेकिन आज हम अपनी खबर में उन पांच देशों के बारे में बताएंगे, जबां पर जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। अब आपके मन में सवाल में आ रहा होगा कि जब एक भी एयरपोर्ट नहीं है तो लोग उस देश तक कैसे पहुंचते होंगे। तो आइए विस्तार से बताते हैं...



अंडोरा

अंडोरा यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है। यह करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इस देश की जनसंख्या करीब 82 हजार है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं हैं, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे करीबी एयरपोर्ट स्पेन में है, जो इस देश से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। हालांकि, इसके बावजूद यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 
 

Top Five Countries Without an Airport in the World Names and Facts Full Details in Hindi
दुनिया के वो पांच देश, जहां नहीं है कोई एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

लिस्टेंस्टीन 

यह यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच में स्थित है। महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश में ज्यादातर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। लिस्टेंस्टीन को एक प्राचीन देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पाषाण युग से लोगों के निवास करने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा यह देश इसलिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। हालांकि, यहां पर एक हेलीपोर्ट जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा है। 
 

Top Five Countries Without an Airport in the World Names and Facts Full Details in Hindi
दुनिया के वो पांच देश, जहां नहीं है कोई एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

मोनाको 

पश्चिमी यूरोप का यह एक छोटा सा देश है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह फ्रांस और इटली के बीच स्थित है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट फ्रांस में है। 

Drone Firework Accident: चीन में अचानक आसमान से बरसने लगी आग, जान बचाकर भागने लगे लोग, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five Countries Without an Airport in the World Names and Facts Full Details in Hindi
दुनिया के वो पांच देश, जहां नहीं है कोई एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

सैन मैरिनो

यह भी यूरोप में ही स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य भी माना जाता है। साथ ही यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इस देश में भी फिलहाल कोई एयरपोर्ट मौजूद नहीं है, लेकिन यहां एक हेलीपोर्ट और एक छोटा सा एयरफील्ड जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट इटली में है। 

Video: सांड को डंडा मारकर भगा रहे थे बुजुर्ग, तभी उठाकर नाले में पटक दिया और फिर..., वायरल हुआ डरावना वीडियो

विज्ञापन
Top Five Countries Without an Airport in the World Names and Facts Full Details in Hindi
दुनिया के वो पांच देश, जहां नहीं है कोई एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

वेटिकन सिटी

यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान यही है। यहां भी कोई एयरपोर्ट नहीं है। दरअसल, यह देश ही इतना छोटा है कि यहां एयरपोर्ट बनाने की जगह ही नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट रोम में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed