ट्रेनों के बारे में तो आप बहुत सारी बातें जानते होंगे, जैसे कि 27 सितंबर 1825 को दुनिया में पहली बार लंदन के डार्लिंगटन से स्टॉकटोन के बीच रेलगाड़ी चली थी। 38 डिब्बों वाली इस रेलगाड़ी में लगभग 600 लोग सवार थे। भाप इंजन वाली इस रेलगाड़ी ने कुल 37 मील का सफर 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से किया था। वैसे तो ट्रेनों के हॉर्न आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ट्रेनों में कुल कितने तरह के हॉर्न बजते हैं और उनका मतलब क्या होता है? तो चलिए बताते हैं ट्रेन के हॉर्न के अलग-अलग मतलब के बारे में...
ट्रेन में बजते हैं 11 तरह के हॉर्न, नहीं जानते होंगे इनका मतलब
एक शॉर्ट (छोटा) हॉर्न
आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेन के लोको पायलट 11 अलग-अलग तरह के हॉर्न बजाते हैं और सबके मतलब अलग-अलग होते हैं। अगर ट्रेन का ड्राइवर एक शॉर्ट (छोटा) हॉर्न बजाता है तो इसका मतलब होता है कि ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसकी साफ-सफाई का वक्त हो गया है।
दो शॉर्ट (छोटे) हॉर्न
अगर ट्रेन का ड्राइवर दो छोटे हॉर्न बजाता है तो इसका मतलब कि ट्रेन चलने के लिए तैयार है और ड्राइवर ट्रेन के गार्ड से सिग्नल के लिए पूछ रहा है।
तीन शॉर्ट (छोटे) हॉर्न
आमतौर पर इस तरह के हॉर्न बहुत कम ही सुनने को मिलते हैं। दरअसल तीन छोटे हॉर्न आपातकालीन स्थिति में बजाए जाते हैं। इसका मतलब होता है कि लोकोपायलट का कंट्रोल ट्रेन के इंजन से छूट चुका है। ये हॉर्न ट्रेन के गार्ड के लिए एक संकेत होता है कि वो तत्काल वैक्यूम ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोके।
चार शॉर्ट (छोटे) हॉर्न
इसका मतलब होता है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी है और वो इससे आगे जाने की स्थिति में नहीं है।