सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Waria Muslim Community: ये है दुनिया की अनोखी मुस्लिम कम्युनिटी, औरत बनकर रहते हैं मर्द, जानिए क्या है प्रथा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Tue, 11 Jan 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
transgender waria muslim community lives in Indonesian know about intresting facts
वारिआ मुस्लिम समुदाय - फोटो : पीटीआई

दुनिया में ऐसे बहुत से समुदाय और जनजातियां हैं जिनकी जीवन शैली और संस्कृति को जानने के बाद हैरानी होती है। इनकी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं भी अजीबोगरीब होती हैं। इनका खान-पान, रीतिरिवाज भी अनोखे ही होते हैं। इन समुदायों का जीवन आम लोगों की तरह नहीं होता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब समुदाय है जहां मर्द औरत बनकर अपनी पूरी जिंदगी बिताते हैं। सबसे खास बात है कि ये समुदाय इस्लाम धर्म को मानता है, इसीलिए ये दुनिया के बाकी मुस्लिम समुदायों से अलग है। इस समुदाय को वारिआ समुदाय के नाम से जाना जाता है। इस समुदाय से जुड़े लोग इंडोनेशिया में निवास करते हैं, इस समुदाय के लोग इस्लाम धर्म की सभी मान्यताओं को उसी तरह मानते हैं जैसे बाकी मुस्लिम समुदाय मानता है। ये भी अन्य लोगों की तरह शिक्षित हो इसलिए साल 2008 में इस समुदाय के लिए योग्यकार्ता में मस्जिद बनवाई गई और एक मदरसा भी बनवाया गया। इंडोनेशिया को दुनिया भर में  सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं इस समुदाय से जुड़ी और भी रोचक बातें..........

Trending Videos
transgender waria muslim community lives in Indonesian know about intresting facts
वारिआ मुस्लिम समुदाय - फोटो : Twitter/@WeAreAPTN
इस समुदाय का नाम ' वारिआ' क्यों पड़ा


 वारिआ एक इंडोनेशियन शब्द है, इस शब्द का अंग्रेजी वर्ड WARIA है। इस शब्द का प्रयोग उनके लिए किया जाता है जो न तो स्त्री होते हैं और न ही पुरुष होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
transgender waria muslim community lives in Indonesian know about intresting facts
वारिआ मुस्लिम समुदाय - फोटो : Twitter/@nazgul

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की दाई भी वारिआ समुदाय से संबंध रखती थी। दरअसल, बराक ओबामा के जीवन का काफी हिस्सा इंडोनेशिया में बिता और इस दौरान उनकी देखभाल वारिआ समुदाय की दाई ही किया करती थी। 

transgender waria muslim community lives in Indonesian know about intresting facts
वारिआ मुस्लिम समुदाय - फोटो : Twitter/@AlturiOrg
वारिआ समुदाय के लोग होते हैं ट्रांसजेंडर 
 

इस समुदाय में रहने वाले लोग ट्रांसजेंडर होते हैं। समुदाय में लोग पुरुष पैदा होते हैं, लेकिन पूरी जिंदगी औरत बनकर रहते हैं। यहीं कारण है की इस समुदाय का नाम वारिआ है।
 

विज्ञापन
transgender waria muslim community lives in Indonesian know about intresting facts
वारिआ मुस्लिम समुदाय - फोटो : Twitter/@blinkdotla

ये समुदाय ऐसा जीवन इसलिए बिताते हैं, क्योंकि इनका जन्म तो बायोलॉजिकली पुरुष होता है, लेकिन इन्हें ऐसा महसूस होता है कि इनकी आत्मा महिला की है। यही मुख्य कारण है कि ये अपना पूरा जीवन एक महिला बनकर बिताते हैं। इन्हें बचपन से ही महिलाओं के कपड़े और उनकी तरह शृंगार करने की आदत लग जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed