Ajab-Gajab: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
Ajab-Gajab: करोड़ों में बिकता है ये सांप, आखिर क्यों है इतना महंगा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Ajab-Gajab: रेड सैंड बोआ सांप अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में बिकता है। यह दो मुंहा सांप इसलिए इतमा महंगा बिकता है, क्योंकि यह बेहद दुर्लभ है। इस सांप का कई कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड सैंड बोआ सांप अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में बिकता है। यह दो मुंहा सांप इसलिए इतमा महंगा बिकता है, क्योंकि यह बेहद दुर्लभ है। इस सांप का कई कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण बाजार में इसकी मांग अधिक है और इतने ऊंचे दाम पर बिकता है।
कहा जाता है कि इस कहा जाता है कि कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तांत्रिक भी इस सांप का इस्तेमाल करते हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस सांप का यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं के लिए भी इस्तेमाल होता है। यह दुर्लभ सांप उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में पाया जाता है।
Viral Video: रात को तीन बजे बेटी के कमरे में दिखा भूतिया दोस्त? पिता ने आधी रात को देखा डरावना मंजर
इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को भारत सरकार ने 1972 में संरक्षित घोषित कर दिया। कई दवाओं को बनाने के लिए भी रेड सैंड बोआ सांप का इस्तेमाल होता है। इन वजहों से इस सांप की तस्करी की जाती है और यह इतना मंहगा है। दो मुंहा सांप जरूर कहा जाता है, लेकिन दो मुंह नहीं होते हैं। हालांकि, इस दुर्लभ सांप की पूंछ जरूर मुंह की तरह नजर आती है। यही वजह है कि इसे दो मुंहा सांप कहा जाता है।
Stephen Hawking: कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
रेड सैंड बोआ सांप बेहद स्वभाव के होते हैं और अगर इन्हें छेड़ा नहीं जाता है, शायद ही कभी इंसानों से इनका सामना होता है। दुर्लभता और रहस्यमयी प्रकृति के कारण अवैध बाजारों में इस सांप की मांग बहुत ज्यादा है। कहा जाता है कि रेड सैंड बोआ जहरीला नहीं होता है। इसका शिकार करना, पकड़ना या तस्करी करना वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत एक गंभीर अपराध है।