फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: जानिए कितना खतरनाक है 'फादर ऑफ ऑल बम', यूक्रेन में गिरा सकता है रूस

Thu, 24 Feb 2022 06:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
ukraine russia war president vladimir putin orderd father of all bombs attack on ukraine know  the about foab
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम' - फोटो : Twitter @thereve99831715

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रहा है। रूस के इस हमले में 10 आम नागरिकों समेत 50 लोगों की मौत चुकी है। यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के सामने न झुकेंगे और न ही सरेंडर करेंगे। 



दोनों ही देश एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यूक्रेन में रूसी टैंक घुस चुके हैं और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ हमला बोल दिया है। राजधानी कीव में भी रूस की सेना प्रवेश कर चुकी है और हमले शुरू कर दिए हैं। नाटों के दखल पर रूस ने साफ कर दिया है कि अब यूक्रेन के खिलाफ पीछे नहीं हटने वाला है। 

ukraine russia war president vladimir putin orderd father of all bombs attack on ukraine know  the about foab
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम' - फोटो : @mfa_russia1

रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच दोनों देशों की ताकत की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन रूस यूक्रेन से सैन्य क्षमता और हथियारों के मामलों में बहुत आगे है। अब इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस अपने 'फादर ऑफ ऑल बम'(FOAB) का इस्तेमाल कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन ने यूक्रेन में इस बम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। 

ukraine russia war president vladimir putin orderd father of all bombs attack on ukraine know  the about foab
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम', - फोटो : Twitter @jimsciutto 3


'फादर ऑफ ऑल बम' एक नन न्यूक्लियर बम है, लेकिन बेहद शक्तिशाली है। एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में इस बम के इस्तेमाल का आदेश दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ukraine russia war president vladimir putin orderd father of all bombs attack on ukraine know  the about foab
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम' - फोटो : Twitter @RealBababanaras

रूस के पास थर्मोबेरिक बम है और यह 300 मीटर के रेडियस में ब्लास्ट कर सकता है। इसके बाद भारी नुकसान होने की आशंका है। रूस ने 'फादर ऑफ ऑल बम' को साल 2007 में बनाया था और इसी साल टेस्ट भी किया था। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा था कि यह अमेरिका के वर्जन से 4 गुना अधिक शक्तिशाली है। अमेरिका के 'मदर ऑफ ऑल बम' से रूस का 'फादर ऑफ ऑल बम' काफी ताकतवर है। रूस के बम की विस्फोटक क्षमता 44 टन TNT है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed