Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों को धोखा। इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करना लोग पसंद करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में मिले चैलेंज को पूरा करने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक कंफ्यूज करने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है ऑक्टोपस, हिम्मत है तो 17 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमाग को घूमा देने वाली इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जो नजर नहीं आती हैं। ये चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन दिखती नहीं हैं। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। इस वायरल तस्वीर में एक ऑक्टोपस छिपा है जिसे सिर्फ 17 सेकेंड के अंदर खोजना है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। जीनियस लोगों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों के रहस्यों को सुलझाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे ऑक्टोपस को खोजना बेहद कठिन काम है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में समुद्र की तहलटी नजर आ रही है। समुद्र की तलहटी में एक ऑक्टोपस बेहद चालाकी से छिपा हुआ है। अब इस तस्वीर में छिपे ऑक्टोपस को आपको 17 सेकेंड के अंदर खोजना है। अगर आप इस मिले समय में ऑक्टोपस को खोज लेते हैं, तो आपका दिमाग तेज माना जाएगा।
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। दिमाग की कसरत कराने वाली तस्वीर में आपको ऑक्टोपस खोजने के लिए अपनी नजर को इधर-उधर दौड़ाना पड़ेगा। अगर आप अभी ऑक्टोपस को खोज नहीं पाए हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप आसानी से ऑक्टोपस को देख सकते हैं।