{"_id":"5d947a3e8ebc3e0168432237","slug":"viral-video-60-year-old-woman-eat-six-idlis-in-one-minute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"60 साल की चाची ने एक मिनट में किया ऐसा कारनामा कि सब हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
60 साल की चाची ने एक मिनट में किया ऐसा कारनामा कि सब हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 02 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म सांड की आंख में जिस तरह निशानेबाज चंद्रो और प्रकाशी तोमर की बहादुरी दिखाई गई है ठीक उसी प्रकार 60 साल की एक चाची ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी चर्चा भी सब जगह हो रही है। यह कारनामा उन्होंने एक इडली प्रतियोगिता में किया है। जरा सोचकर देखिए आप एक मिनट में अधिक से अधिक कितना इडली खा सकते हैं? ज्यादा से ज्यादा आप दो, तीन या चार इडली खा सकते हैं। लेकिन 60 साल की इस चाची ने इडली प्रतियोगिता में एक मिनट में इतनी इडली खा गई जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।
2 of 5
इडली प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के मैसूर में दशहरा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम चल रहा है। मैसूर का दशहरा दुनियाभर में मशहूर है। इस महोत्सव के तहत इडली खाने की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। इडली खाने की इस प्रतियोगिता में महिलाओं पंडाल में एक लंबी टेबल पर बैठाया गया।
3 of 5
इडली प्रतियोगिता
- फोटो : ANI
इस प्रतियोगिता में सरोजम्मा नाम की 60 वर्षीय महिला ने ऐसा कारनामा किया जिसे देख सब लोग हैरान हो गए। सरोजम्मा एक मिनट में 6 इडली खा ली। 60 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए सरोजम्मा ने 6 इडली खाकर इस प्रतियोगिता को जीत लिया। सरोजम्मा मैसूर जिले के हुलहल्ली गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैसूर दशहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
मैसूर में हर साल दशहरा त्योहार को लेकर दस दिनों का उत्सव मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस उत्सव के दौरान हर साल अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इस बार इडली खाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
इडली प्रतियोगिता
- फोटो : सोशल मीडिया
इडली खाने की इस प्रतियोगिता की वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।