सब्सक्राइब करें

वीडियो में देखिए जब अचानक सांस लेने लगा जंगल, सामने आया हैरान करने वाला सच

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
canada quebec forest really breathing, video viral on social media
- फोटो : Instagram

आजतक आपने इंसानों, जानवरों और पेड़ पौधों के सांस लेने के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने जमीन ने ली सांस सुना है। नहीं न, तो आज हम आपको सिर्फ बताएंगे कि नहीं बल्कि दिखाएंगे भी कि जमीन कैसे सांस लेती है। सोशल मीडिया पर जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शायद आप ने भी देखा हो, हम आपको बता रहे हैं कि आखिर वायरल वीडियो का सच क्या है। 

Trending Videos
canada quebec forest really breathing, video viral on social media
- फोटो : Instagram

दरअसल, कनाडा के क्यूबेक जंगल में अजीबो-गरीब चीज देखी गई। जंगल में अचानक धरती हिलने लगी, धरती ऐसे हिल रही थी जैसे जंगल सांस ले रहा हो। जिस शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया वो भी हैरान हो गया। ट्विटर पर वीडियो शेयर करने वाले डेनियल हॉलैंड ने लिखा है कि क्यूबेक जंगल की धरती अचानक सांस लेने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
canada quebec forest really breathing, video viral on social media
- फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लाखों लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने भी कह दिया कि सच में जंगल सांस ले रहा था। हॉलैंड ने वायरल वीडियो को 20 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट्स और 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है। 

canada quebec forest really breathing, video viral on social media
- फोटो : Instagram

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, असल में ये हवा की वजह से हो रहा है। तेज हवा के झोंके के कारण ये भ्रम पैदा हो रहा है कि धरती हिल रही है और ऐसा लग रहा है कि वह सच में सांस ले रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब आंधी चलती है तो धरती नम हो जाती है, जो मिट्टी के एकजुटता को कम कर देता है। पूरे जंगल में जब तेज हवा चलती है तो पेड़ की जड़, टहनियां और तना हिलने लगता है जिससे हिलने लगता है। हालांकि लोग इसे भूत प्रेत का चक्कर भी मान रहे हैं।  


देखिए वायरल वीडियो...
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed