फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के दो अरब लोगों के भोजन में कीड़े शामिल, ऐसा सच जिसे जानकर चौंकना लाजमी

Mon, 08 Oct 2018 02:53 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 08 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Cockroach bread which contains the most protein
aa
अगर आप थोड़ी देर रुक कर ऊपर की तस्वीर को देखेंगे तो शायद आपको लगेगा , ये कोई आम ब्रेड ही है, लेकिन ये साधारण ब्रेड नहीं है बल्कि कॉक्रोच से बना ब्रेड है। सही शब्दों में कहें तो ब्रेड बनाने के लिए जिस आटे का इस्तेमाल हुआ है उसमें सूखे कॉक्रोचों से बना आटा मिलाया गया है।


लेकिन आखिर रसोई और स्टोरहाउस में दिखाई देने वाले इस कीड़े से आटा बनाने और फिर उससे ब्रेड बनाने का ख्याल किसे और क्यों आया होगा? इसे तैयार किया है ब्राजीली शोधकर्ताओं की एक टीम ने जो दुनिया में खाने की कमी की समस्या के साथ-साथ भविष्य के लिए एनिमल प्रोटीन से भरे पौष्टिक खाने की तलाश कर रहे हैं।
 
Cockroach bread which contains the most protein
aa
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार साल 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9.7 अरब हो जाएगी। शोधकर्ताओं का कहना है कि यही कारण है कि अब खाने में कीड़ों को भी शामिल करने का वक्त आ गया है। वो कहते हैं कीड़े आसानी से मिलते हैं, प्रोटीन से भरे होते हैं और इनकी कीमत भी कम होती है।

दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों में ये भोजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन तस्वीर में जो ब्रेड है वो आपके-हमारे किचन में दिखने वाले आम कॉक्रोच से नहीं बना है बल्कि एक कॉक्रोच की एक ख़ास तरह की प्रजाति से बना है। इस प्रजाति को कहते हैं लोकस्ट कॉक्रोच (नोफीटा सिनेरा) और ये उत्तर अफ्रीका में मिलता है।
Cockroach bread which contains the most protein
aa
ये आसानी से बढ़ते हैं और इनका प्रजनन भी जल्दी होता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि दुनिया में हज़ारों तरह के कीड़े-मकोड़े हैं, खाने के लिए कॉक्रोच ही क्यों? इसका मुख्य कारण है - ये प्रोटीन के लिए रेड मीट से भी बेहतर उपाय है। जहां रेड मीट का 50 फीसदी हिस्सा प्रोटीन होता है। इसका 70 फीसदी सिर्फ प्रोटीन होता है।

कॉक्रोच हजारों सालों से दुनिया में हैं और इस कारण इवोल्यूशन के पूरे दौर से होते हुआ आज के दौर तक पहुंचे हैं। दक्षिण ब्राजील के फेडेरल यूनिवर्सिटी ऑफ रियो ग्रांद में फूड इंजीनियर आंद्रीसा जेन्तजेन कहती हैं, "वातावरण से तालमेल मिलाने और लाखों सालों तक जिंदा रहने के लिए कॉक्रोचों ने जरूर कुछ खास गुण अपनाए होंगे?"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cockroach bread which contains the most protein
aa
प्रोटीन से भरे ब्रेड
फूड इंजीनियर लॉरेन मेनेगन के साथ मिल कर जेन्तजेन कॉक्रोचों को सुखा कर उनका आटा बनाने में कामयाब हुईं। इस आटे की कीमत थी 51 अमरीकी डॉलर (यानी 3,700 रुपए) प्रति किलो। लेकिन ब्रेड बनाने के लिए कॉक्रोच के आटे का मात्र 10 फीसदी ही इस्तेमाल हुआ, इसे साधारण गेंहू के आटे में मिलाया गया। हालांकि इससे भी काम नहीं बना।

जेन्तजेन ने बीबीसी को बताया, "थोड़ी मात्रा में इसे मिलाने भर से आटे में प्रोटीन 133 फीसदी तक बढ़ गई। "100 ग्राम घर में बना साधारण ब्रेड अगर 9.7 ग्राम प्रोटीन दे सकता है, इसकी तुलना में कॉक्रोच ब्रेड में 22.6 ग्राम प्रोटीन होता है। शोधकर्ता बताते हैं कि, "हम इस रेसिपी में फैट यानी तेल की मात्रा को 68 फीसदी तक कम करने में कामयाब हो गए हैं।"

 
विज्ञापन
Cockroach bread which contains the most protein
aa
उनका दावा है कि स्वाद के मामले में ये सौ फीसदी आटे से बने साधारण ब्रेड जैसा ही होता है। वो कहते हैं, "हमने ब्रेड के स्वाद, टेक्सचर, खुशबू और रंग की भी अच्छे से जांच की है और हमने पाया है कि ये साधारण ब्रेड के जैसा ही है। हां कुछ लोगों को ये इसमें पीनट की खुशबू आ सकती है।"

न्यूट्रीशन प्रोफेसर इनो विएरा इंसान के भोजन में कीड़ों-मकोड़ों के इस्तेमाल के मामलों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखते हैं। वो कहते हैं, "झींगुर, ततैया, चींटियां, तितली, रेशम के कीड़े और बिच्छु ऐसे कई कीड़े हैं जो हमारे खाने का हिस्सा बन सकते है।" "हम कीड़ों को क्यों अपने खाने में अपना नहीं पाते इसके पीछे हमारी सांस्कृतिक समस्याएं हैं।"

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed