सब्सक्राइब करें

3 हजार के बिल पर मिली लाखों की टिप तो मालिक के उड़े होश, वेटर बेहोश 

Updated Tue, 11 Dec 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Couple Given 2 Lakh Tip to Waiter in Restaurant at Louis County of Washington

हमेशा लोग रेस्टोरेंट में खाने के बाद अच्छी सर्विस के लिए वेटर को टिप के तौर पर कुछ पैसे दे देते हैं। लेकिन इस कपल ने बिल तो जो दिया तो दिया लेकिन टिप वेटर को इतनी दे दी कि आ जानकर अपना माथा पकड़ लेंगे।

Trending Videos
Couple Given 2 Lakh Tip to Waiter in Restaurant at Louis County of Washington

वाशिंगटन के लुईस काउंटी में एक वेटर को उसकी अच्छी सर्विस के लिए एक कपल ने टिप दी। वाशिंगटन के चेहलिस में स्थित रिब आई रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में काम करने वाली मिशेल बोझमन को एक कपल ने 3,000 रुपये के बिल पर 2 लाख रुपए की टिप दी है। जी हां, ये बात थोड़ी हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple Given 2 Lakh Tip to Waiter in Restaurant at Louis County of Washington

बोझमन का कहना है कि मैं इतने पैसे देखकर पहले चौंक गई, फिर मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रही हूं, ये सही नहीं हो सकता। इसके बाद मैंने अपने मैनेजर को ये चीज दिखाई, फिर मुझे यकीन हुआ कि टिप के रूप में मुझे 2 लाख रुपये मिले हैं। हालांकि रेस्टोरेंट का मैनेजर ने भी पहले इतनी टिप की धनराशि पर हैरानी जताई। बताया जा रहा है कि बोझमन कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गई थीं।

Couple Given 2 Lakh Tip to Waiter in Restaurant at Louis County of Washington

टिप के साथ कपल ने एक नोट में लिखा था कि 'थैंक्स फॉर स्माइलिंग। आप कड़ी मेहनत करती हैं और इस देश में आपकी ज्यादा जरूरत है।' बता दें कि बोझमन के तीन बच्चे हैं और उनकी जीविका चलाने के लिए वो पिछले 20 सालों से रेस्टोरेंट में काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
Couple Given 2 Lakh Tip to Waiter in Restaurant at Louis County of Washington

बोझमन ने कहा कि मैं वास्तव में उस कपल को धन्यवाद करना चाहती हूं और सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि उन्होंने एक अजनबी के लिए जो किया वो बहुत बड़ी चीज थी। बता दें कि बोझमन ने अपने सहकर्मियों के साथ भी अपनी टिप शेयर की। बोझमन का कहना था कि वो टिप का कुछ हिस्सा आयरलैंड की ट्रिप पर भी खर्च करेंगी, क्योंकि वो हमेशा से वहां जाने का सपना देख रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed