खाने के शौकीन आपको कहीं भी मिल जायेंगे जिन्हें कुछ खास पसंद होता है। और तो और ऐसे लोग पसंदीदा खाने के लिए किसी रोक टोक को पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खाने भी होते हैं जिन्हें आप खाना तो दूर देखना भी पसंद न करें। लेकिन जहां लोग उन्हें खाते हैं वो बडे चाव से खाते हैं। ये वो डिशेज हैं जिनमें खाने को सडा गला कर बनाया जाता है, खाने को सडा कर बनाने के अपने फायदे हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने भी माना है कि सडे हुए खाने को खाने से आंतों में अच्छे बैक्ट्रिया पहुंचते हैं। बहरहाल मैं आपको उन पांच डिशेज के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे मैं ने अलग अलग मौकों पर पहली और आखिरी बार खाया है। तो ऐसा क्या खास है इन खानों में आप भी जानिए।
पसंद किया जाता है अजीबोगरीब खाना लेकिन इन 5 डिशेज के पास मुश्किल है जाना, पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़े हुए पनीर का व्यंजन
पनीर से बनने वाले व्यंजन कई लोगों को बहुत पसंद होते हैं। इसलिए पित्जा, बर्गर आदि में लोग एक्स्ट्रा पनीर भी पसंद करते हैं। खासकर शाकाहारी लोगों के लिए चिकन-मटन के बदले पनीर ही ऑप्शन सबसे उत्तम माना जाता है। लेकिन एक ऐसी डिश है जो पनीर को पूरी तरह सड़ा कर बनाई जाती है। उसे इस हद तक सड़ाया जाता है कि उसमें कीड़े पड़ जाते हैं और उसमें से एक तरह का लिक्विड निकलने लगता है।
इटली के सार्डिनियन इलाके में कासू मार्जु नामक पनीर का डिश मिलता है, जिसमें जिंदा कीड़े होते हैं। लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए तय यूरोपीय मानकों के अनुसार इसे बनाने की मनाही है। लेकिन ये डिश भूख बढाने के लिए अच्छी मानी जाती है।
इसमें मौजूद कीडे 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं। इसलिए इस पनीर को खाने वाले को इसे इस तरह से खाना पडता है कि ये कीडे उछलकर आंख और नाक में न घुस जाएं।
जो लोग जिंदा कीडों के साथ नहीं खा सकते वे पेपर बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिश को पेपर बैग में डाले और बंद कर दें। कीडे उछलने लगेंगे और थोडी देर बाद ऑक्सीजन की कमी से मर जायेंगे और इसका स्वाद मरे हुए कीडे के साथ लिया जा सकता है।
यूरिया वाली मछली
इस तरह की स्थिति तब आती है जब आप किसी ऐसे स्थान पर फंसे हो जहां किसी भी तरह का खाना न हो। जैसे अगर आप आईलैंड पर फंसे हैं और आपके चारों तरफ पानी और पानी में हो ग्रीनलैंड शार्क। तब आपको लगेगा इसमें कौन सी बडी बात है, आप उन्हें पकडेंगे और खा जायेंगे।
लेकिन ये इतना आसान नहीं। इंसानों के लिए ग्रीनलैंड में पाए जाने वाले शार्क का मीट घातक होता है क्योंकि इसमें यूरिया का मात्रा अधिक होती है। लोग पहले इन्हें पकडते हैं, इनका सिर काट कर शरीर से अलग करते हैं और बिना सिर के शरीर को रेत में गाड़ देते हैं। जहां उन्हें गाड़ा जाता है वहां कई सारे पत्थर लगा दिए जाते हैं ताकि उसे खाने के लिए दूसरे जीव ना आ जाएं। उसे तब तक छोड दिया जाता है जब तक वो सड न जाए। तब उसे निकालकर टुकडों में काटा जाता है और कुछ महीनों के लिए इसे और सडने के लिए छोड दिया जाता है।
अंत में ये खाने के लिए तैयार है। इसमें अमोनिया की मात्रा अधिक होती है। कई लोग इसे खाते समय स्थानीय ब्रांडी को भी साथ में रखते हैं जिसे 'प्लेग' कहते हैं। खैर, मुख्य बात है दोनों को तुरंत निगलना।लेकिन जिनके पास इंतजार करने का इतना समय नहीं है वे इसे आईलैंड की किसी सुपरमार्केट से सीधा खरीद सकते हैं।
सुबह का मशहूर नाश्ता
जब खाद्य पदार्थों में सडा हुआ खाना सामान्य बात हो तब सुबह की शुरुआत ही सडे हुए खाने से क्यों न हो। एन आत्तो जापान का परंपरागत भोजन है। ये किण्वित किए गए सोया से बनता है, यानी पूरी तरह से सडाया गया सोया। जैसा कि इसकी गंध और स्वाद ही बता देता है। ये बहुत ही चिपचिपा होता है और ये उसी की तरह दिखता है जैसे किसी तीन साल के बच्चे के आंतों में इंफेक्शन हो जाने के कारण कीडे उत्पन्न हो जाते हैं। ये जापान का बहुत ही प्रसिद्ध ब्रेकफास्ट है।
सबसे बदबूदार डिश
कई डिश अपनी गंध से ज्यादा प्रचलित होते हैं। ऐसी ही एक डिश है जिसे उसकी गंध ही उसे खास बनाती है। तरह-तरह के खाद्य पदार्थों की गंध की तुलना करने वाले जापानी टीम के वैज्ञानिकों के अनुसार, सरस्ट्रोमिंग से अधिक बदबूदार खाना ढूढना नामुमकिन है। इसलिए इसे घर से बाहर खाने की सलाह दी जाती है ताकि घर में इसकी बदबू न फैले। ये स्वीडन में लोग खाते हैं।
इसे बनाने का तरीका 19वीं शताब्दी में ढूंढा गया था, सरस्ट्रोमिंग को अद्भुत आविष्कार माना जाता है। उस जमाने में इसके लिए एक कटोरी में नमकीन पानी में हेरिंग (फोरेज फिश) को रख कर सडाया जाता था। कुछ समय बाद इसे बनाने के तरीके में और सुधार किया गया और एक सील बंद डब्बे में हेरिंग को सडाया गया ताकि वो और ज्यादा सड सके। इस प्रक्रिया के दौरान बैक्टिरिया हाइड्रोजन सल्फाइड के साथ-साथ प्रोपोनिक एसिड और ब्यूटरीक एसिड बनाते हैं। कई बार इसकी सडन इतनी बढ जाती है कि डब्बा विस्फोट भी हो जाता है।