फेसबुक पर सामने आया एक जूस वाले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिलेगा। शायद यही वजह है कि जूस की रेहड़ीवाले का ये वीडियो बीते बुधवार को बॉबी देओल के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि जांच करने पर पता चला कि यह अकाउंट अनऑफिशियल है, लेकिन वीडियो को जबरदस्त व्यूज मिले हैं। इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है- 'विदेशी कंपनियों की हानिकारक कोल्ड ड्रिंक पीने वाले लोग, ये वीडियो देखकर शर्म से डूब मरो...गरीबी की महामारी से आजादी कब ?'
जूस वाले की रेहड़ी के नीचे दिखा कुछ ऐसा नजारा, छलक पड़ी वीडियो बनाने वाले की भी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी के फैंस की नजर में जब वीडियो आया तो देखते ही देखते इसको देखने वालों की संख्या 5 लाख को पार कर गई। वीडियो को अकेले फेसबुक पेज से 18 हजार से भी ज्यादा बार शेयर किया गया है। दरअसल, बॉबी के इस कैप्शन को पढ़कर लोगों को लगा कि वीडियो में विदेशी कोल्ड ड्रिंक के हानिकारक परिणाम दिखाए जाएंगे लेकिन जब उन्होंने वीडियो को देखा तो मामला कुछ और ही निकला। वीडियो में जो नजर आया वो लोगों के दिलों को छू गया।
वीडियो को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो शुरुआत में आपको इसमें कुछ खास नजर नहीं आने वाला। दरअसल, वीडियो में खासियत तलाशने के लिए खास नजर की जरूरत है जो उस समय इस वीडियो को शूट कर रहे शख्स के पास थी। उसने चिलचिताली धूप में जूस की रेहड़ीवाले का वीडियो बनाना शुरू किया। मगर वीडियो रिकॉर्ड करते-करते जब कैमरा नीचे की ओर गया वहां का नजारा देखने के बाद उसके रोंगटे खड़े हो गए।
दरअसल, वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह किसी शहर के चौराहे पर गन्ने के जूस का ठेला लगाता है। चिलचिलाती गर्मी में वह खुली धूप में ठेला लगाए हुआ है। वह जूस बेचकर अपना परिवार चलाता है। वीडियो में जैसे ही कैमरा ठेले के नीचे वाले हिस्से की ओर जाता है, वहां का नजारा हैरान कर देने वाला नजर आता है, क्योंकि ठेले के नीचे उसकी प्यारी सी बच्ची सो रही है। ठेलेवाला अपनी बच्ची को दुलारता हुआ नजर आता है, कड़ी धूप में ठेले की छांव में वह बच्ची शांत होकर सो रही है।
सिर्फ 18 सेकेंड का वीडियो वाकई एक पिता की वेदनाओं से भरा हुआ है। इस वीडियो को पोस्ट करने के पीछे उद्देश्य समझा जा रहा है कि पोस्ट करने वाला शख्स फेसबुक यूजर्स से अपील करना चाहता है कि लोग विदेशी कंपनियों की नुकसानदायक कोल्डड्रींक छोड़कर इन गरीब लोगों की मेहनत और प्यार से भरा जूस पीयें। इस से एक साथ दो फायदे होंगे। पहला ये कि हमारी सेहत तंदरुस्त रहेगी और दूसरा इन गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब हो जाएगी।