{"_id":"5bdbec7bbdec22697300ba24","slug":"know-why-couple-photo-viral-on-social-media-who-captured-on-yosemite-national-park-at-taft-point","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिखर पर कुछ ऐसा करते हुए पकड़ा गया कपल, दुनिया के लिए तस्वीर बन गई पहेली","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शिखर पर कुछ ऐसा करते हुए पकड़ा गया कपल, दुनिया के लिए तस्वीर बन गई पहेली
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Couple
- फोटो : Matthew Dippel
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे कपल की फोटो वायरल हो गई है जो 3500 फीट की ऊंचाई पर कुछ ऐसा करता पकड़ा गया जिसे जानकर आपको भी ताज्जुब होने लगेगा। जी हां, सोशल मीडिया के लाखों यूजर्स इस कपल की तलाश कर रहे हैं। दरअसल, दुनियाभर के लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये कपल इतनी ऊंचाई पर क्या करने गया था। लेकिन जब लोगों के सामने इनकी असल सच्चाई आती है तो सब हैरान रह जाते हैं और इनकी तारीफ करने लगते हैं।
Trending Videos
yosemite national park
जी हां, इस कपल ने अपने प्यार के प्रपोजल के लिए इस जगह को चुना था जो कि दोनों जीवन भर नहीं भुलना चाहता थे। यह प्रपोजल दोनों के लिए बेहद खास रहने वाला था। इनके प्यार का इजहार बहुत अनोखा इसलिए बना क्योंकि सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो आ गई और फिर देखते ही देखते यह वायरल भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
yosemite national park
जी हां, सोशल मीडिया के लाखों यूजर्स इनकी तलाश कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फोटो योसमाइट नेशनल पार्क के टाफ्ट प्वाइंट की है, जिसे 6 अक्टूबर को अमेरिकी फोटोग्राफर मैथ्यू डिप्पल ने क्लिक किया था। फोटो इतनी खूबसूरत थी कि क्लिक करने के बाद फोटोग्राफर मैथ्यू डिप्पल खुद को रोक नहीं सके और फोटो देने के लिए टाफ्ट प्वाइंट पर गए लेकिन तब तक वह कपल वहां चला गया था।
yosemite national park
बाद में उन्होंने सोशल मीडिया की मदद से इस कपल को खोजने की कोशिश की। मैथ्यू ने 17 अक्टूबर को अपने फेसुबक और ट्वीटर अकाउंट पर उस मिस्ट्री कपल की तस्वीर शेयर की। मैथ्यू को उम्मीद थी कि ऐसा करने से वह कपल उन्हें मिल जाएगा, हालांकि कपल अभी तक नहीं मिला है लेकिन इतना जरूर हुआ है कि उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। कुछ ही दिन में उनकी ये तस्वीर इस कैप्शन के साथ वायरल हो रही है। शायद लोग भी इस कपल को तलाशने के लिए मैथ्यू की मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन
yosemite national park
बता दें मैथ्यू ने सोशल मीडिया पर यह फोटो डालते समय जो कैप्शन लिखा है वह दिल को छू लेने वाला है। उन्होंने लिखा 'इंटरनेट मुझे आपकी मदद चाहिए, इन दो लोगों को ढूंढने में। ये तस्वीर 6 अक्टूबर के दिन योसमाइट नेशनल पार्क के टाफ्ट प्वाइंट पर ली गई है। ये तस्वीर मैंने क्लिक की है और मुझे खुशी होगी अगर कपल को उनकी यह तस्वीर मिल जाए।' बस इसी के बाद से फेसबुक पर फोटो को 20,000 लोग शेयर कर चुके हैं। वहीं इसे 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
फेसबुक पर मैथ्यू की पोस्ट की गई तस्वीर...
फेसबुक पर मैथ्यू की पोस्ट की गई तस्वीर...