सब्सक्राइब करें

पति की पिटाई को मेकअप से छिपाने के टिप्स दे रहा ये सरकारी चैनल, लोग हुए हैरान

टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 29 Nov 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
Moroccan TV Airs Makeup Tips for Hiding Domestic Violence
- फोटो : huffingtonpost.in
दुनिया भर में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन एक टीवी चैनल उस वक्त विवादों से घिर गया जब घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को मेकअप से पिटाई के निशान छुपाने के टिप्स दिखाता नजर आया।
Trending Videos
Moroccan TV Airs Makeup Tips for Hiding Domestic Violence
मोरक्को के सरकारी टेलीविजन चैनल 2M ने एक प्रोग्राम  'सबाहियत' के दौरान घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को मारपीट के निशान मेकअप से छुपाने के टिप्स दिए। इतना ही नहीं टीवी पर लाइव मेकअप भी कर के दिखाया गया। इस दौरान एक मॉडल के चेहरे पर काले और नीले रंग के नकली चोट के निशान दिखाए गए, जिसे मेकअप से छुपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Moroccan TV Airs Makeup Tips for Hiding Domestic Violence
23 नवंबर को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि मेकअप की कई परतों की मदद से महिलाएं चेहरे की चोट को छुपा सकती हैं। हद तो तब हो गई जब एंकर ने ये मुस्कराते हुए कहा कि 'मेकअप की मदद से महिलाएं न्याय का इंतजार करते हुए सामान्य जीवन जी सकती हैं।' यही नहीं मेकअप करवा रही मॉडल भी उस दौरान मुस्कराती नजर आ रही थी।
 
Moroccan TV Airs Makeup Tips for Hiding Domestic Violence
दुनिया भर में इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस चैनल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका भी दायर की गई, जिसमें लिखा है कि "अपने साथ हुई घरेलू हिंसा को मेकअप से न ढकें, अपने साथ ऐसा करने वाले को सजा दिलाएं।' इस ऑनलाइन याचिका पर लाखों महिलाएं हस्ताक्षर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Moroccan TV Airs Makeup Tips for Hiding Domestic Violence
मामला बढ़ने के बाद कार्यक्रम की एंकर ने सफाई देते हुए कहा, 'हम किसी भी सूरत में घरेलू हिंसा का समर्थन नहीं करते।' वहीं चैनल ने खुद इस कार्यक्रम को अनुचित बताया। मोरक्को वर्ल्ड न्यूज में छपी एक खबर के अनुसार , 2015 में हुए एक सर्वे में पाया गया कि मोरक्को में करीब 62.8 फीसद महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed