फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepest Sea in the World: कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? गहराई जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 21 Jan 2026 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 06:33 PM IST
सार

Deepest Sea in the World: समुद्र में एक रहस्यमयी जगह है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। समुद्र की गहराई में स्थित मैरियाना ट्रेंच में पूरा माउंट एवरेस्ट पर्वत समा सकता है। 
 
विज्ञापन
Where Is the Deepest Sea in the World? The Depth Will Shock You duniya ka sabse gehra samudra kahan hai
कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? - फोटो : Adobe Stock

Deepest Sea in the World: पृथ्वी की सतह पर विशाल पर्वत हैं और महासागर में सबसे गहरी खाई भी है। दुनिया में दूसरी रहस्यमयी जगहों की तरह समुद्र में भी एक ऐसी ही जगह है। कहा जाता है कि यह पृथ्वी की सबसे अधिक रहस्यमयी जगह है, क्योंकि इसके बारे में वैज्ञानिकों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। समुद्र की गहराई में स्थित इस जगह का नाम मैरियाना ट्रेंच है। यह समुद्र तल की इतनी गहराई में स्थित है कि पूरा माउंट एवरेस्ट पर्वत समा सकता है। 

प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच स्थित है, जो दुनिया की सबसे गहरी खाई है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इसके आकार की बात की जाए, तो यह अर्धचंद्राकार आकार की खाई है। यह करीब 2550 किलोमीटर तक फैली है, जिसकी चौड़ाई 69 किलोमीटर है। दो टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से इसका निर्माण हुआ है। इसके भीतर घनी चट्टाने हैं। 
 
Where Is the Deepest Sea in the World? The Depth Will Shock You duniya ka sabse gehra samudra kahan hai
कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? - फोटो : Adobe Stock

अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक, मैरियाना ट्रेंच की सबसे गहरी खाई ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर स्थित चैलेंजर डीप नामक एक घाटी है। अमेरिकी विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, चैलेंजर डीप सतह से 10,935 मीटर तक फैला है।
 
Where Is the Deepest Sea in the World? The Depth Will Shock You duniya ka sabse gehra samudra kahan hai
कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? - फोटो : Adobe Stock

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से यह अनुमान जर्नल डीप सी रिसर्च पार्ट 1 में ओशनोग्राफिक रिसर्च पेपर्स के लगाया गया है। लेकिन चैंलेंजर डीप की गहराई के कई और भी अनुमान है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 1960 में यहां पर पहले चालक दल के मिशन ने अनुमान लगाया था कि 10,911 मीटर की गहराई है।

Nostradamus: इस शहर में बहेंगी खून की नदियां, 7 महीने चलेगा भयानक युद्ध, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Where Is the Deepest Sea in the World? The Depth Will Shock You duniya ka sabse gehra samudra kahan hai
कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? - फोटो : Adobe Stock

चैलेंजर डीप की गहराई का अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण

चैलेंजर डीप की गहराई का अनुमान लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी के मुताबिक, समुद्र की गहराई दो तरीकों से पता की जाती है। सबसे पहले एक जहाज सोनार की मदद से गहराई पता लगाता है, जबकि दूसरा समुद्र तल पर तैनात एक प्रेशर सेंसर से पता लगाएगा कि इसके ऊपर कितना पानी है। जहाज से सोनार बीम तरंगों को छोड़ते हैं, जिसे सतह टकराकर इनके वापस आने के समय से गहराई का पता लगाया जाता है। 

Viral Video: शुरू होते ही चर्चा में आ गई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्यों वायरल हो रही है वीडियो

विज्ञापन
Where Is the Deepest Sea in the World? The Depth Will Shock You duniya ka sabse gehra samudra kahan hai
कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग पहुंचे हैं मारियाना ट्रेंच तक? 

मारियाना ट्रेंच तक अभी सिर्फ तीन लोग ही पहुंच पाए हैं। फिल्म टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून, नासा के समुद्र विज्ञानी एमेरिटस डॉ. जीन फेल्डमैन और एक अन्य खोजकर्ता टेक्सास के निवेशक विक्टर वेस्कोवो यहां तक पहुंच पाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed