फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा? जिनकी भविष्यवाणियां होती हैं सच और दुनियाभर में होती है चर्चा

Wed, 24 Dec 2025 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 05:12 PM IST
सार

Who is Baba Vanga:  बाबा वेंगा का नाम दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल है। उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

विज्ञापन
Who is Baba Vanga Baba Vanga predictions baba vanga alien prediction
कौन थीं बाबा वेंगा? - फोटो : Adobe Stock

Who is Baba Vanga: दुनिया के इतिहास में कई ऐसे भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी रहस्यमयी शक्तियों और भविष्यवाणियों ने लोगों को हैरान कर दिया है। इन्हीं  बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम भी शामिल है, जिन्हें 'बाल्कन का नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है। बाबा वेंगा की मौत के बाद भी उनकी भविष्यवाणियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दावा किया जाता है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 



बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था, जिनका जन्म 31 जनवरी 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। उनका बचपन सामान्य बीत रहा था, लेकिन 12 साल की उम्र में आए एक भयानक तूफान ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस तूफान में उनकी आंखों में रेत भर गई, जिससे सिर्फ 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इस घटना कारण उनकी रहस्यमयी शक्तियां बाहर आ गईं। 

कहा जाता है कि इस घटना के बाद बाबा वेंगा को भविष्य देखने की चमत्कारी शक्ति मिली। बाद में लोगों को उनकी इस रहस्यमयी शक्ति के बारे में लोगों को पता चला। फिर पूरी दुनिया से लोग धीरे-धीरे उनके पास भविष्य जानने और अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आने लगे।

Baba Vanga Predictions: 2026 में धरती पर आएगा एलियन स्पेसक्राफ्ट, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर हो रही वायरल

कहा जाता है कि बाबा वेंगा 50 साल तक भविष्यवाणियां की थी। उन्होंने अपनी मौत से पहले साल 5079 तक के लिए भविष्यवाणियां की थीं। उनकी मृत्यु 11 अगस्त 1996 को हुई थी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिसकी वजह से लोगों उन पर यकीन करते हैं।

कौन-कौन सी भविष्यवाणियां सच हुई हैं? 

बाबा वेंगा ने अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले, ब्रेक्सिट, बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने, 2004 में सुनामी आने समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि स्टील बर्ड्स के हमले से अमेरिकी भाई गिरेंगे और निर्दोष लोगों का खून बहेगा। इसको न्यूयॉर्क में 9/11 के आतंकवादी हमले की भविष्यवाणी माना जाता है। बाबा वेंगा ने 2017 तक यूरोप के 'अस्तित्व' को खत्म होने की भविष्यवाणी की थी जिसे ब्रेक्सिट से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि बाबा वेंगा ने बराक ओबामा को लेकर सबसे सही भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अश्वेत होगा जो सच साबित हुई। लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी गलत हुई कि वो अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति होंगे। 

UFO: 35000 की फीट पर उड़ रहा था प्लेन, तभी सामने आ गया एलियन स्पेसक्राफ्ट, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

बाबा वेंगा ने 2026 में धरती पर एलियन आने की भविष्यवाणी की जिसकी खूब चर्चा हो रही है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2026 में पहली बार इंसानों का एलियंस का सीधा सामना होगा। यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ होगा। वर्ष 2026 में धरती पर एक विशालकाय अंतरिक्ष यान आएगा, जो ये दिखाएगा कि हम ब्रह्मांड में अकेले नहीं रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed