फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terracotta Warriors: जानिए कौन हैं चीन में मिले रहस्यमयी टेराकोटा योद्धा, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

Fri, 11 Feb 2022 05:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
who is terracotta warriors discovered in pit around secret tomb of china discussion in the world
कौन हैं चीन में मिले रहस्यमयी टेराकोटा योद्धा - फोटो : Pixabay
पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने चीन के पहले शासक किन शी हुआंग की गुप्त कब्र (Qin Shi Huang Tomb) के पास 20 नए टेराकोटा योद्धाओं (Terracotta Warriors) की खोज की है। शी हुआंग ने चीन में 259 से 210 ईसा पूर्व तक शासन किया। अब तक चीन के पहले सम्राट के मकबरे के आसपास 8000 टेराकोटा योद्धाओं को खोजा गया है जिनमें 20 बिल्कुल नए हैं। टेराकोटा योद्धा की खोज 29 मार्च 1974 को हुई थी। किसानों को एक कुंआ खोदने के दौरान टेराकोटा योद्धा मिले थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद चीन की सरकार ने इसकी खुदाई कराई, तो हजारों टेराकोटा वॉरियर्स मिले। 


बताया जाता है कि टेराकोटा योद्धाओं को चीन के पहले शासक शी हुआंग की कब्र की रक्षा के लिए बनाया गया था। नए मिले टेराकोटा योद्धा को एक गड्ढे में दफनाया गया था। चीन के सरकारी मीडिया ने बताया है कि गड्ढे में इन्फैन्ट्री और रथ भी मिले हैं। इन योद्धाओं में कुछ जनरल रैंक हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि ताज उनके पद हिसाब से सजाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ये टेराकोटा योद्धा कौन हैं। 

 
who is terracotta warriors discovered in pit around secret tomb of china discussion in the world
कौन हैं चीन में मिले रहस्यमयी टेराकोटा योद्धा - फोटो : Pixabay

पुरातत्वविदों ने ऐसे करीब 2000 टेराकोटा योद्धाओं का पता लगाया है। टेराकोटा योद्धाओं की मूर्तियां अभी सुरक्षित हैं। चीन के पहले शासक की कब्र करीब 2200 साल पुरानी है जो 249 फीट ऊंचे पिरामिड के नीचे हैं। इस कब्र की रक्षा के लिए हजारों टेराकोटा योद्धाओं को तैनात किया गया है। 

who is terracotta warriors discovered in pit around secret tomb of china discussion in the world
कौन हैं चीन में मिले रहस्यमयी टेराकोटा योद्धा - फोटो : Pixabay

जानिए क्या हैं टेराकोटा योद्धा

चीन के पहले शासक किन शी हुआंग की कब्र की रक्षा के लिए टेराकोटा योद्धाओं को बनाया गया था। पुरातत्वविदों का मानना है कि शी हुआंग की कब्र के एक मील के अंदर तीन गड्ढों में 8000 टेराकोटा योद्धाओं को बनाया गया है। अभी तक 2000 टेराकोटा योद्धाओं को खोजा गया है जिनके पास तीर कमान, भाले, तलवार जैसे हथियार हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सभी सैनिकों के रैंक और शक्ल अलग-अलग नजर आती है। सरकारी कर्मचारियों ने इन मूर्तियों को स्थानीय चीजों से बनाया है। टेराकोटा योद्धाओं के सिर से लेकर पैर तक अलग-अलग बनाए गए और आग में तपाने के बाद इनको जोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
who is terracotta warriors discovered in pit around secret tomb of china discussion in the world
कौन हैं चीन में मिले रहस्यमयी टेराकोटा योद्धा - फोटो : Pixabay

बताया जाता है कि जब किन शी हुआंग चीन के शासक बने थे, तो उनकी उम्र सिर्फ 12 साल थी। उन्होंने शासक बनने के बाद अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए एक ऐसी सेना बनाई जो किसी भी सेना को हरा देती थी। हुआंग की इस सेना को टेराकोटा योद्धा नाम दिया गया। हुआंग ने ही अपने सामाज्य की रक्षा के लिए चीन की दीवार को बनवाया।  किन शी हुआंग 221 ईसा पूर्व में चीन को जीतकर एकजुट करने में सफलता हासिल की और इसके बाद हजारों साल तक चीन पर राज किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed