सब्सक्राइब करें

Golf Ball Facts: गोल्फ बॉल पर गड्ढे क्यों बने होते हैं? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 14 May 2026 02:17 PM IST
सार

Golf Balls: अगर आपने कभी गोल्फ बॉल को ध्यान से देखा हो, तो उस पर बने छोटे-छोटे गड्ढे जरूर नजर आए होंगे। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Why do golf balls have dimples on their surface know reasons fun facts about golf balls
गोल्फ बॉल - फोटो : AI

Fun Facts About Golf Balls: भारत में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन खेलों की दुनिया सिर्फ एक मैदान तक सीमित नहीं है। फुटबॉल की रफ्तार हो या गोल्फ की शांति, हर खेल अपने अंदर एक अलग विज्ञान और रोमांच समेटे हुए है। गोल्फ देखने में जितना आसान लगता है, उसके पीछे उतनी ही दिलचस्प साइंस छिपी होती है। खासकर उसकी छोटी-सी गेंद, जो अपने डिजाइन से ही खेल का पूरा समीकरण बदल देती है। ऐसे में आइए जानते हैं गोल्फ बॉल के बारे में कुछ रोचक बातें।



Desi Jugaad: बच्चे को नदी में खेलने के लिए भेजने से पहले मां ने निकाला ऐसा जुगाड़, लोगों ने की जमकर तारीफ
Attack video: जंगल सफारी के बीच शेरनी ने किया भयानक हमला, देखते ही देखते शिकार ने तोड़ा दम
 

Trending Videos
Why do golf balls have dimples on their surface know reasons fun facts about golf balls
गोल्फ बॉल पर छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं? - फोटो : adobestock

गोल्फ बॉल पर छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं?
अगर आपने कभी गोल्फ बॉल को ध्यान से देखा हो, तो उस पर बने छोटे-छोटे गड्ढे जरूर नजर आए होंगे। ये सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि इसके पीछे ठोस विज्ञान काम करता है। दरअसल, ये गड्ढे हवा के साथ बॉल के व्यवहार को बदल देते हैं।

जब बॉल हवा में उड़ती है, तो ये गड्ढे उसकी सतह के चारों ओर हवा की एक पतली परत (बाउंड्री लेयर) बनाए रखते हैं। इससे हवा बॉल के पीछे तक चिपकी रहती है और अचानक अलग नहीं होती। नतीजा यह होता है कि बॉल पर लगने वाला खिंचाव (ड्रैग) कम हो जाता है और वह ज्यादा दूरी तय कर पाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why do golf balls have dimples on their surface know reasons fun facts about golf balls
गोल्फ बॉल - फोटो : adobestock

इतना ही नहीं, ये गड्ढे बॉल को ऊपर उठने यानी लिफ्ट देने में भी मदद करते हैं। यही वजह है कि गोल्फ बॉल हवा में ज्यादा ऊंचाई और लंबी दूरी तक जाती है। कहा जाता है कि बॉल को मिलने वाली कुल लिफ्ट का बड़ा हिस्सा इन गड्ढों की वजह से ही संभव होता है।
 

Why do golf balls have dimples on their surface know reasons fun facts about golf balls
अगर बॉल पर गड्ढे न हों तो क्या होगा? - फोटो : adobestock

अगर बॉल पर गड्ढे न हों तो क्या होगा?
अब जरा सोचिए, अगर गोल्फ बॉल पूरी तरह चिकनी होती तो क्या होता? ऐसे में हवा बॉल के सामने से टकराकर आसानी से ऊपर से गुजर जाती, लेकिन पीछे पहुंचते ही उससे अलग हो जाती। इससे बॉल के पीछे कम दबाव का क्षेत्र बनता और उस पर ज्यादा खिंचाव पड़ता।
 

विज्ञापन
Why do golf balls have dimples on their surface know reasons fun facts about golf balls
गोल्फ बॉल - फोटो : adobestock

इस अतिरिक्त खिंचाव की वजह से बॉल की रफ्तार जल्दी कम हो जाती और वह ज्यादा दूर तक नहीं जा पाती। यानी साफ है कि गोल्फ बॉल पर बने ये छोटे-छोटे गड्ढे ही उसे हवा में लंबी उड़ान भरने का असली राज देते हैं।

Viral Video: बाहर लटक कर ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Viral: ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट, तय किया कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed