Weather Alert: देश के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है। लेकिन मई 2026 में मौसम बिल्कुल बदला हुआ है। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में तूफान, भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिर्फ यूपी में तूफान और बारिश से करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। सैटेलाइट तस्वीरों में देश के ऊपर एक विशाल बादलों का एक बेल्ट नजर आ रहा है। इसके कारण देशभर में तूफान और बारिश आ रही है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस महीने में ऐसा तूफान क्यों आ रहा है? इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह क्या है?
Weather Alert: क्यों भीषण गर्मी वाले मई महीने में आ रहा तूफान और हो रही बारिश? आखिर क्या है वैज्ञानिक वजह
Weather Alert: भीषण गर्मी वाले महीने मई में भयानक तूफान आ रहा है और बारिश हो रही है। साल 2026 में मौसम बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्यो ंहो रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3000 किलोमीटर तक बादलों का डेरा
सैटेलाइट तस्वीर में केरल से अरुणाचल प्रदेश तक 3000 किलोमीटर तक लंबा एक विशाल बादलों का एक बेल्ट है। यह बादल दक्षिण से लेकर उत्तर-पूर्व तक फैले हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यह मेसोस्केल कन्वेक्टिव सिस्टम है, जिसका मतलब है कि बड़े स्तर पर हवा में अस्थिरता। उनका कहना है कि इस सिस्टम से मजबूत हवा ऊपर उठ रही है और घने बादल बन रहे हैं। इससे बारिश हो रही है और बिजली गिर रही है। इस रास्ते पर आप यात्रा करते हैं तो पूरे सफर में आपको बारिश नजर आएगी। यह प्री-मानसून का भाग है, लेकिन इस असामान्य रूप से इसकी लंबाई ज्यादा है।
क्यों आ रहा है ऐसा तूफान?
मौसम वैज्ञानिकों और शोध के मुताबिक, एक साथ कई फैक्टर काम कर रहे हैं। मई में सूरज सीधा चमकता है, जिससे जमीन का तेज गर्म होती है। गर्म हवा हल्की होकर उपर उठती है। ऊपर ठंडी हवा और नमी वाली हवा मिलने से तेज बादल बनते है, जिसे कन्वेक्टिव अवलेबल पोंटेशियल एनर्जी (CAPE) कहा जाता है। कई शोध के मुताबिक, मई में CAPE 2000-3500 J/kg तक चला जाता, जिससे आंधी-बारिश वाली सही स्थिति बनती है।
Lava Lake: दुनिया की इस सिटी के नीचे खौलती है आग, खतरनाक लावा झील के ऊपर रहते हैं 20 लाख लोग!
समुद्र का तापमान बढ़ने से बढ़ गई नमी
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी गर्म हो रही है, जो नमी हवाओं के साथ मिलकर जमीन की तरफ आती है। जलवायु परिवर्तन से तापमान बढ़ने से भी बढ़ी है। अगर एग डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ता है, तो 7 फीसदी अधिक नमी पकड़ सकता है। इसके कारण भारी बारिश हो रही है।
Indian Railways: चना चाट बेचकर पेट पाल रही आंटी से ट्रेन में पैंट्री बॉय ने की बदसलूकी, वीडियो देखकर भड़के लोग
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य एशिया से आने वाली ठंडी हवा का सिस्टम है। आमतौर पर सर्दियों में सक्रिय रहने वाला यह सिस्टम अब मई में भी सक्रिय हो रहा है। 2026 में कई लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए। इनसे हवा की दिशा ज्यादा बदलती है और तूफान बनते हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल-मई 2026 में इनकी संख्या अधिक रही है।
Zara Hatke: यहां पेड़ से गिरा आम उठाने पर देना पड़ा सकता है 4 लाख जुर्माना! जानिए आखिर क्या है वजह