सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   France drunk deer dancing viral video wildlife Police Alert For Drivers

Video: आखिर हिरणों को क्या हुआ? अचानक जंगल में नाचने लगे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 14 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Trending Video: सोशल मीडिया पर हिरण के नाचने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो फ्रांस के ग्रामीण इलाके के हैं। बताया जा रहा है कि यहां हिरण अचानक नाचने लगे हैं, जिसके कारण पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 

France drunk deer dancing viral video wildlife Police Alert For Drivers
क्यों अचानक जंगल में नाचने लगे हिरण? - फोटो : एक्स/@RickD_GK
विज्ञापन

विस्तार

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब इन दिनों एक हिरण का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में हिरण अजीबोगरीब हरकत करता हुआ दिख रहा है। वह सिर्फ एक ही जगह पर गोल-गोल घूम रहा है और नाच रहा है। सोशल मीडिया पर किसी ने हिरण के इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके बाद वायरल हो गया है। 

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह वीडियो फ्रांस के ग्रामीण इलाके का है। वीडियो में अजीबोगरीब हरकत करते और असामान्य तरीके से एक ही स्थान पर हिरण घूम रहा है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत है। बताया गया है कि हिरण के इस असामान्य व्यवहार की वजह नशीले पौधे और फल खाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दिनों फ्रांस के ग्रामीण इलाकों में ऐसे काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। जब नशीले फल और पौधे खाकर हिरण ऐसे ही झूमते और नाचते दिख रहे हैं। 



Vegetarian City: भारत के इस शहर में नॉनवेज खाना ही नहीं बेचना भी है जुर्म, नाम जानकर होगी हैरानी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिरण एक ही स्थान पर खड़ा रहता है। इसके बाद वो अजीब तरह से घूमने लगता है। इसके बाद वह इस तरह की हरकत करता है जिससे साफ पता चलता है कि वह नशे में है और उसका संतुलन बिगड़ा हुआ है। हिरण जल्दी से दूर भाग भी नहीं पाता है। 

Weather Alert: क्यों भीषण गर्मी वाले मई महीने में आ रहा तूफान और हो रही बारिश? आखिर क्या है वैज्ञानिक वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे हालत में जानवर इंसानों से भी खतरा महसूस नहीं करते हैं। जंगल से गुजरने वाली सड़कों पर भी पहुंच जाते हैं। इसलिए वहां की पुलिस ने ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अलर्ट जारी किया है। इन नशा करने वाले हिरणों के कारण लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed