सब्सक्राइब करें

Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 14 May 2026 05:53 PM IST
सार

Hyacinth Macaw: दुनिया में एक ऐसा पक्षी है जिसकी कीमत में आप आराम से एक लग्जरी कार खरीद लें, जी हां, यह तोता सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी कीमत के लिए भी मशहूर है। हम बात कर रहे हैं हायसिंथ मकाऊ की, एक ऐसा तोता जिसे दुनिया का सबसे महंगा तोता माना जाता है। 

विज्ञापन
world most expensive parrot hyacinth macaw price equivalent to a new car
हायसिंथ मैकाओ- दुनिया का सबसे महंगा तोता है - फोटो : AI

World Most Expensive Parrot: अगर आप मानते हैं कि पालतू जानवर रखना सिर्फ शौक है, कोई बड़ी बात नहीं तो ये कहानी आपकी सोच बदल सकती है। दरअसल दुनिया में एक ऐसा पक्षी है जिसकी कीमत में आप आराम से एक लग्जरी कार खरीद लें, जी हां, यह तोता सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी कीमत के लिए भी मशहूर है। हम बात कर रहे हैं हायसिंथ मकाऊ की, एक ऐसा तोता जिसे दुनिया का सबसे महंगा तोता माना जाता है। इसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये (लगभग 1,50,000 डॉलर) तक पहुंच सकती है। 



भारत में भी इसके दीवाने कम नहीं हैं। खास ब्रीडर्स और इंपोर्टेड बर्ड्स के शौकीनों के बीच इसकी मांग काफी ज्यादा है। कई अमीर लोग इसे अपने स्टेटस सिंबल के तौर पर रखते हैं। हालांकि भारत में इसकी कीमत कुछ जगहों पर 12 से 15 लाख के बीच भी बताई जाती है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत आसमान छूती है।
 

Trending Videos
world most expensive parrot hyacinth macaw price equivalent to a new car
क्या बनाता है इसे इतना खास? - फोटो : adobestock

क्या बनाता है इसे इतना खास?
हायसिंथ मकाऊ सिर्फ महंगा ही नहीं, बल्कि अपनी खूबियों की वजह से भी बेहद अनोखा है। यह लगभग 3 फीट लंबा होता है, यानी यह दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला तोता है। इसका गहरा नीला रंग इसे “ब्लू डायमंड” जैसी पहचान देता है, जबकि आंखों के आसपास का पीला घेरा इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।

इसकी चोंच बेहद मजबूत होती है, नारियल को भी आसानी से तोड़ सकता है। यह नट्स, बीज, फल और नारियल खाना पसंद करता है। 50 से 80 साल तक जीने वाला यह तोता पीढ़ियों तक आपका साथी बन सकता है। यह बेहद समझदार होता है, कुछ शब्द बोल सकता है और अपने मालिक से गहरा जुड़ाव बना लेता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
world most expensive parrot hyacinth macaw price equivalent to a new car
कहां पाया जाता है और क्यों है दुर्लभ? - फोटो : adobestock

कहां पाया जाता है और क्यों है दुर्लभ?
यह खूबसूरत पक्षी मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका, ब्राजील, बोलीविया और पैराग्वे के जंगलों में पाया जाता है। लेकिन जंगलों के घटते दायरे और अवैध व्यापार के कारण इसकी संख्या तेजी से कम हो रही है। यही वजह है कि इसे अंतरराष्ट्रीय संरक्षण सूची (CITES) में भी शामिल किया गया है, जिससे इसकी कीमत और भी बढ़ गई है।
 

world most expensive parrot hyacinth macaw price equivalent to a new car
हायसिंथ मैकाओ - फोटो : adobestock

दुनिया में ऐसे कई तोते हैं जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे
ब्लैक पाम कॉकाटू: इंडोनेशिया का दुर्लभ तोता, जिसकी कीमत लाखों में होती है।
एक्लेक्टस तोता: नर हरे और मादा लाल-बैंगनी रंग की भारत में भी महंगा बिकता है।
अफ्रीकन ग्रे तोता: बोलने में माहिर, भारत में करीब 1.5 लाख तक मिलता है।
स्पिक्स मकाऊ: बेहद दुर्लभ प्रजाति, जिसकी कीमत कभी-कभी करोड़ों तक पहुंच जाती है।
 

विज्ञापन
world most expensive parrot hyacinth macaw price equivalent to a new car
आखिर इतने महंगे क्यों? - फोटो : adobestock

आखिर इतने महंगे क्यों?
इन तोतों की ऊंची कीमत के पीछे कई वजहें हैं, इनकी दुर्लभता, शानदार रंग, बड़ा आकार और लंबी उम्र। साथ ही इनकी देखभाल भी आसान नहीं होती, जिसके लिए खास माहौल और खर्च की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि ये पक्षी आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि खास शौक रखने वालों के लिए ही होते हैं।

Cheating: धोखेबाज पति को बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा सरप्राइज, अफेयर सामने आते ही उड़े होश
Vegetarian City: भारत के इस शहर में नॉनवेज खाना ही नहीं बेचना भी है जुर्म, नाम जानकर होगी हैरानी
Lava Lake: दुनिया की इस सिटी के नीचे खौलती है आग, खतरनाक लावा झील के ऊपर रहते हैं 20 लाख लोग!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed