{"_id":"6728e0f6e9b8c3ad1d0a2e99","slug":"why-mean-sea-level-written-on-every-railway-station-board-in-india-news-in-hindi-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab :रेलवे स्टेशनों के बोर्ड पर क्यों लिखी होती है 'समुद्र तल से ऊंचाई'? यहां जानें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab :रेलवे स्टेशनों के बोर्ड पर क्यों लिखी होती है 'समुद्र तल से ऊंचाई'? यहां जानें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:55 AM IST
सार
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सभी रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी होती है? वैसे तो दिखने में यह बहुत छोटी सी चीज है लेकिन ट्रेनों की संचालन में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्टेशन बोर्ड
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। हममें से अधिकतर लोगों ने ध्यान दिया होगा कि सभी रेलवे स्टेशनों पर उस स्टेशन के नाम का बोर्ड लगा रहता है। स्टेशन बड़ा हो या छोटा, हर जगह आपको एक पीले रंग का बोर्ड दिखाई देता है। इस बोर्ड पर रेलवे स्टेशन का नाम हिंदी, अंग्रेजी और कई बार उर्दू में लिखा दिख जाता है और स्टेशन के नाम के ठीक नीचे कुछ और भी लिखा रहता है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपको दिखा होगा कि इसी बोर्ड पर स्टेशन की समुद्र तल से ऊंचाई का भी उल्लेख रहता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सभी बोर्ड पर ऐसा क्यों लिखी होती है? वैसे तो दिखने में यह बहुत छोटी सी चीज है लेकिन ट्रेनों की संचालन में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों रेलवे स्टेशनों पर समुद्र तल से ऊंचाई बताना जरूरी है और यह जानकारी कैसे काम आती है।
2 of 5
स्टेशन बोर्ड
- फोटो : Adobe Stock
रेलवे ट्रैक को बनाने के दौरान यह ध्यान रखना होता है कि ट्रैक का ढलान बहुत ज्यादा न हो। समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर ही ट्रैक का ढलान तय किया जाता है। इससे ट्रेनों को आसानी से चलाने में मदद मिलती है और दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है।
3 of 5
बोर्ड पर लिखा 'समुद्र तल से ऊंचाई'
- फोटो : X/ @INCIndia
अगर कोई ट्रेन ऊंचाई पर जा रही है तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसी तरह, जब कोई ट्रेन नीचे की ओर जा रही होती है तो इंजन को ब्रेक लगाने होते हैं। समुद्र तल से ऊंचाई की जानकारी से इंजन ड्राइवर को यह जानने में मदद मिलती है कि उसे इंजन को कितना चलाना है या कितना ब्रेक लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'समुद्र तल की ऊंचाई' का प्रयोग
- फोटो : freepik
इसके अलावा 'समुद्र तल की ऊंचाई' की मदद से ट्रेन के ऊपर लगे बिजली के तारों को एक समान ऊंचाई देने में भी मदद मिलती है, ताकि बिजली के तार ट्रेन के तारों से हर समय सटे रहें। रेलवे स्टेशनों पर समुद्र तल से ऊंचाई लिखने का एक फायदा ये भी है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या होता है 'समुद्र तल की ऊंचाई' का अर्थ?
- फोटो : Adobe Stock
समुद्र तल से ऊंचाई को मापने के लिए कई तरीके हैं। पहले के समय में त्रिकोणमितीय तरीकों से ऊंचाई मापी जाती थी। आजकल उपग्रहों की मदद से ऊंचाई मापी जाती है। जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) तकनीक का उपयोग करके किसी भी स्थान की समुद्र तल से ऊंचाई बहुत ही सटीकता से ज्ञात की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।