{"_id":"6728e7c7c3a9c627a4038f4b","slug":"ind-vs-nz-rachin-ravindra-father-praised-his-son-after-winning-test-series-against-india-know-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 'मुझे तुम पर गर्व है', भारत के खिलाफ जीत से गदगद हुए रचिन रवींद्र के पिता, तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 'मुझे तुम पर गर्व है', भारत के खिलाफ जीत से गदगद हुए रचिन रवींद्र के पिता, तारीफ में पढ़े कसीदे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:57 PM IST
सार
न्यूजीलैंड ने भारत को तीनों टेस्ट मैच में हराकर नया इतिहास रचा। उसकी इस उपलब्धि में भारतीय मूल के 24 वर्षीय खिलाड़ी रवींद्र ने भी अहम भूमिका निभाई। रवींद्र का जन्म वेलिंगटन में हुआ लेकिन उनका परिवार बंगलूरू से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
रचिन रवींद्र
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 25 रनों से जीतकर क्लीन स्वीप कर लिया। मेहमानों ने भारत को इस सीरीज में 0-3 से हरा दिया। न्यूजीलैंड की इस जीत में युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने अहम भूमिका निभाई। वह अपनी टीम के लिए इस सीरीज में सर्वाधिक 256 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत के बाद रचिन के पिता ने उनकी तारीफ की और कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
2 of 5
रचिन रवींद्र
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड ने भारत को तीनों टेस्ट मैच में हराकर नया इतिहास रचा। उसकी इस उपलब्धि में भारतीय मूल के 24 वर्षीय खिलाड़ी रवींद्र ने भी अहम भूमिका निभाई। रवींद्र का जन्म वेलिंगटन में हुआ लेकिन उनका परिवार बंगलूरू से जुड़ा हुआ है। इस सीरीज के बाद उन्होंने सेन रेडियो से बात करते हुए कहा, "मैंने अपने पिता को अक्सर यह कहते हुए नहीं सुना है कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है, इसलिए हमारी जीत के बाद जब उनका यह संदेश मिला तो बहुत अच्छा लगा।"
3 of 5
रचिन रवींद्र
- फोटो : BCCI
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के माता-पिता दीपा और रवि कृष्णमूर्ति बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उनके दादा-दादी अब भी इस भारत में ही रहते हैं। रवींद्र ने खुलासा किया कि बंगलूरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान उनके पिता स्टेडियम में मौजूद थे। रवींद्र ने इस मैच की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाकर न्यूजीलैंड की आठ विकेट से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रचिन रवींद्र
- फोटो : BCCI
युवा खिलाड़ी ने आगे कहा, "मेरे पिता बेंगलुरु में पहला टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे और उन्हें वहां देखकर बहुत अच्छा लगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी मां ने भी स्वदेश में टीवी पर पूरा मैच देखा होगा। यह बेहद खास था और विशेष रूप से उस देश में ऐसा करना शानदार रहा जहां मेरे माता-पिता का जन्म हुआ। हालांकि, मैं हमेशा कहता रहता हूं कि मैं 100 प्रतिशत न्यूजीलैंड का रहने वाला हूं लेकिन लोगों को बार-बार याद दिलाना अच्छा लगता है।"
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
मुंबई टेस्ट में जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।