Why Bath Is Necessary After Cremation: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं, जिनके पीछे के साइंटिफिक कारण भी बताए जाते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है, इन्ही में से एक है शव को जलाने के तुरंत बाद नदी में नहाना। क्या कभी आपने सोचा कि दाह संस्कार से आने के बाद लोग क्यों नहाते हैं? मृत व्यक्ति के परिवार के लोग अपने कपड़े क्यों फेंक देते हैं? इसके पीछे की पौराणिक वजहों में बताया गया है कि श्मशान भूमि पर लगातार शव जलने की वजह से वहां एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा बन जाती है, जो इंसान को हानि पहुंचा सकती है। यही वजह है कि तुरंत स्नान करने की परंपरा बनाई गई है, जिससे सारी नकारात्मक ऊर्जा धुल जाए। पर क्या इसके पीछे कोई साइंटिफिक वजह भी है? आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं।
{"_id":"656f06ae4ff36417e001d76e","slug":"why-people-take-bath-after-funeral-know-the-reason-death-ritual-ajab-gajab-2023-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cremation Ritual: अंतिम संस्कार के बाद नदी में क्यों नहाते हैं लोग? जानिए क्या है पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Cremation Ritual: अंतिम संस्कार के बाद नदी में क्यों नहाते हैं लोग? जानिए क्या है पीछे की वजह
Tue, 05 Dec 2023 04:50 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Cremation funeral
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cremation funeral
- फोटो : istock
विशेषज्ञों का मानना है कि पहले के समय में छुआछूत से अनेक तरह की बीमारियां फैलती थीं। चेचक और प्लेग जैसी बीमारियां करोड़ों लोगों की जान ले लेती थीं। ऐसे में संभावना होती थी कि मृतक किसी संक्रमण की वजह से मरा होगा। इसलिए शवयात्रा में शामिल होने से लोगों में यह संक्रमण फैलने का खतरा रहता था। यही वजह है कि पूर्वजों ने अंतिम संस्कार के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये परंपरा अपनाई।
Cremation funeral
- फोटो : istock
दाह संस्कार के बाद स्नान करने से संक्रमण का खतरा कम होता है और मृत शरीर के संपर्क में आने से होने वाली किसी भी बीमारी से बचाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं खानपान में परहेज और मुंडन जैसे रीति-रिवाजों के पीछे भी यही वजह बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cremation funeral
- फोटो : istock
दरअसल जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तो उसका शरीर बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता खो देता है और शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग संक्रमित मृत शरीर के संपर्क में आते हैं, जिसकी वजह से बैक्टीरिया के फैलने का खतरा होता है। इसलिए अंतिम संस्कार के बाद नहाने को कहा जाता है।
विज्ञापन
Cremation funeral
- फोटो : istock
कुल मिलाकर देखा जाए तो ये परंपरा केवल शरीर की स्वच्छता और स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। हालांकि अंतिम संस्कार के बाद स्नान करना इस बात की गारंटी नहीं देता कि आप बीमार नहीं होंगे, लेकिन ये खतरे को कम जरूर करता है।