फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganguly on Virat: 'मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया, उन्हें...' कोहली को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

Tue, 05 Dec 2023 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Dec 2023 02:57 PM IST
सार

2021 टी20 विश्व कप के बाद विराट ने जहां बीसीसीआई और गांगुली पर निशाना साधा था, वहीं गांगुली ने भी कोहली को लेकर बयान दिए थे। अब पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने विराट को टीम इंडिया की कप्तानी से नहीं हटाया था।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Statement on Virat Kohli Captaincy row, says- I Didnt remove virat from captaincy, Rohit Sharma
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
टी20 विश्व कप 2021 के बाद का समय भारतीय क्रिकेट के लिए काफी बुरा रहा था। तब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली और टीम इंडिया के कप्तान रहे विराट कोहली के बीच जमकर विवाद देखने को मिला था। दरअसल, उस टी20 विश्व कप के बाद विराट को टी20 और वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। इसको लेकर दोनों के बयान वायरल हो गए थे। विराट ने जहां बीसीसीआई और गांगुली पर निशाना साधा था, वहीं गांगुली ने भी कोहली को लेकर बयान दिए थे। अब पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने विराट को टीम इंडिया की कप्तानी से नहीं हटाया था। 
Sourav Ganguly Statement on Virat Kohli Captaincy row, says- I Didnt remove virat from captaincy, Rohit Sharma
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2021 टी20 विश्व कप के बाद क्या हुआ था?
तब बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा था कि कोहली से वनडे की कप्तानी लेने से पहले उनसे बात की गई थी और उनकी सहमति के बाद ही यह फैसला हुआ था। गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने विराट से कहा था कि वह टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ें, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। 
Sourav Ganguly Statement on Virat Kohli Captaincy row, says- I Didnt remove virat from captaincy, Rohit Sharma
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2021 में ही गांगुली के बयान को बताया था गलत
इसके बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली की बातों को गलत करार देते हुए कहा था कि उन्हें बीसीसीआई के अधिकारियों ने उन्हें 90 मिनट पहले बताया था कि अब रोहित उनकी जगह वनडे टीम के कप्तान होंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी। कोहली ने कहा- जब मैंने टी20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Statement on Virat Kohli Captaincy row, says- I Didnt remove virat from captaincy, Rohit Sharma
सौरव गांगुली और विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : Amar Ujala
गांगुली ने अब इस विवाद पर विराम लगाया
तब सभी को लगा था कि कोहली को कप्तानी से हटाने के पीछे गांगुली का अहम किरदार रहा था। हालांकि, अब गांगुली ने इस फैसले को लेकर पूरी कहानी बताई है और खुद को इससे दूर रखते हुए कहा कि उन्होंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया था। 51 साल के गांगुली के मुताबिक कोहली ने खुद ही कुछ फैसले लिए थे, जिसके बाद बीसीसीआई को जो सही लगा उन्होंने किया। गांगुली ने कहा- मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया। मैंने पहले भी यह कई बार कहा है। कोहली टी20 में कप्तानी नहीं करना चाहते थे। तो जब उन्होंने टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दिया तो मैंने उनसे कहा था कि अगर वह टी20 में कप्तानी नहीं करेंगे तो सीमित ओवर प्रारूप की कप्तानी ही छोड़ दें। 
विज्ञापन
Sourav Ganguly Statement on Virat Kohli Captaincy row, says- I Didnt remove virat from captaincy, Rohit Sharma
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी थी
गांगुली ने कहा, 'मैंने विराट से कहा कि सीमित ओवर में अलग और टेस्ट में अलग कप्तान रहे। टी20 का अलग कप्तान और वनडे-टेस्ट का अलग कप्तान सही नहीं रहेगा।' हालांकि, सीमित ओवर क्रिकेट से विराट के कप्तानी से हटने के बाद रोहित शर्मा को सीमित ओवरों में कप्तान बनाया गया था। इसके बाद विराट ने जनवरी 2022 में टेस्ट की कप्तानी भी छोड़कर सभी को चौंका दिया था। गांगुली ने टेस्ट की कप्तानी को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि बीसीसीआई को कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर आपत्ति थी। बोर्ड इसके लिए तैयार भी नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed