आज के समय में भले ही दुनिया का 80 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुद्र के रास्ते होता है। लेकिन आज भी महासागरों में हर जगह इंसान अपनी पहुंच नहीं बना सका है। आयात निर्यात के लिए विशाल जहाजों का आवागमन निश्चित समुद्री रास्तों के जरिए होता है। इन्हें समुद्री महामार्ग (Marine Highways) कहा जाता है। लेकिन ये रास्ते कई समुद्री जीवों के लिए खतरनाक होते हैं, जो विशेष कार्यों के लिए इनका उपयोग करते हैं। यही कारण है कि आज के समय में व्हेल और शार्क जैसे जीवों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
अजब-गजब: दुनिया भर में व्हेल शार्क की संख्या हो गई आधी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
दूसरी अन्य समुद्री प्रजातियों की ही तरह खुले समुद्र में घूमने वाली शार्क भी मछली उद्योगों के बेड़ों की शिकार होती हैं। हालांकि, इनके कम होने की प्रमुख वजह इसे नहीं माना जा सकता है। अब व्हेल शार्क का शिकार लगभग बंद कर दिया गया है। लेकिन समुद्री नौपरिवहन के कई कारण हैं जो व्हेल शार्क के मौत की वजह बने हुए हैं।
महासागरों की सतह के ठीक नीचे समय बिताती हैं व्हेल शार्क
दरअसल, व्हेल शार्क अपना बहुत सारा समय महासागरों की सतह के ठीक नीचे बिताती हैं, जिसमें वे सूक्ष्म प्राणि प्लवक के रूप में अपना भोजन करते हैं। ऐसे में ये व्हेल शार्क सीधे जहाजों के रास्ते में आ जाती हैं और किसी बड़े जहाज से टकराने पर उनके बचने की संभावना कम होती है।
व्हेल शार्क के जहाजों से टकराने की घटनाओं की जानकारी हासिल करने के लिए 60 वैज्ञानिकों की टीम ने 18 देशों में व्हेल शार्कों की मौत की जानकारी जुटाना शुरू किया, जिसके बाद शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि व्हेल शार्क की क्षैतिज स्थानों का 92 प्रतिशत और गहराई वाला 50 प्रतिशत हिस्सा जहाजी बेड़ों की गतिविधियों से मिलता है।
ये हैं दुनिया के सबसे व्यस्ततम समुद्री रास्ते
शोधकर्ताओं ने पाया कि मेक्सिको की खाड़ी, अरब की खाड़ी और लाल सागर में व्हेल शार्क के टकराव का जोखिम सबसे ज्यादा है। दरअसल, ये इलाके व्हेल शार्क के घर हैं और दुनिया के सबसे व्यस्ततम समुद्री रास्ते भी हैं।

कमेंट
कमेंट X