सोशल मीडिया पर इन दिनों यूक्रेन की एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला ने फ्लाइट में यात्रा के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, तुर्की से उडा़न भरा एक विमान जब यूक्रेन में एयरपोर्ट पर उतरा, तो एक महिला विमान के इमरजेंसी दरवाजे को खोलकर उसके विंग पर घूमने लगी। महिला ने कहा कि उसे बहुत गर्मी लग रही है।
Viral Video: प्लेन में महिला को लगी इतनी गर्मी, इमरजेंसी दरवाजा खोलकर लगी विंग पर टहलने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के अंताल्या में अपनी छुट्टी मनाकर एक महिला कमर्शियल विमान से लौट रही थी। यूक्रेन के कीव में विमान के उतरने के बाद उसे गर्मी महसूस हो रही थी। ऐसे में उसने विमान के आपातकालीन गेट को खोल कर विंग पर टहलने लगी। फ्लाइट के विंग पर टहल रही इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
A post shared by ПРО БОРИСПІЛЬ • НОВИНИ • ПОДІЇ (@boryspilchany) on
महिला के इस अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि, इस घटना के बाद यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने महिला को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि महिला ने आपातकालीन निकास को खोल दिया और विंग पर चलने लगी।
'द सन' के अनुसार, इस घटना की पुष्टि करते हुए यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि "फ्लाइट PS6212 अंताल्या-कीव के एक यात्री ने टर्मिनल डी के गेट 11 के पास रुकने के बाद प्लेन की इमरजेंसी एग्जिट को खोल दिया और उसकी विंग पर जाकर टहलने लगी।"
इस हरकत पर स्पष्टीकरण देने में महिला असमर्थ थी, वो बस यही कह रही थी कि उसे विमान के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी लग रही थी। हालांकि, विमानन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और गलत व्यवहार के वजह से यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि महिला को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।

कमेंट
कमेंट X